{"_id":"bda9de32be0a7a5eeff291c818d2795c","slug":"black-flags-shown-to-navjot-singh-sidhu-at-udhampur-rally-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब सिद्धू ने कांग्रेस को दिया 'बाबा जी का ठुल्लू'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब सिद्धू ने कांग्रेस को दिया 'बाबा जी का ठुल्लू'
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 24 Nov 2014 09:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिनैनी से उधमपुर के जिब क्षेत्र में जाने के दौरान गढ़ी मोड़ में सिखों ने नवजोत सिंह सिद्धू को काले झंडे दिखाए। गुरुद्वारे के बाहर सिख समाज के लोगों ने अचानक बाहर काले झंडे लेकर निकल आए। करीब दो बजे सिद्धू उधमपुर पहुंचे। इससे पहले वह रामनगर और चिनैनी में भाजपा उम्मीदवारों का प्रचार करने के बाद वह उधमपुर की तरफ आए।
विज्ञापन
भाजपा के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू का चिरपरिचित अंदाज ने चुनावी जनसभा में पहुंचे लोगों को खूब हंसाया। मंच पर अपने भाषण के दौरान सिद्धू ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए बाबा जी का ठुल्लू कहा। इस पर चुनावी सभा में ठहाके गूंज उठे। भाषण के बीच में उन्होंने कई बार कहा- ‘ठोको ताली’। इससे सभा तालियों की गड़गड़ाहट और ठहाकों से गूंजता रहा।
विज्ञापन
उनके साथ भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा युवा फैन भी मौजूद थे। सिद्धू की गाड़ी के पीछे गाडि़यों का काफिला चलता रहा। करीब ढाई बजे के करीब निवजोत सिंह सिद्घू जिब जोन में कैंबल डंगा के खुले प्रांगण में पहुंचे। इस जगह पर पहुंचने के लिए गढ़ी स्थित गुरुद्वारा से ही मोड़ मुड़ता है।
विज्ञापन
गुरुद्वारा संगत के अनुसार सिद्धू ने गुरबाणी के शब्दों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया है। उसके खिलाफ स्वर्ण मंदिर अमृतसर से भी फरमान जारी हुआ है। सिद्धू के आने की सूचना के बाद ही गुरुद्वारे में फैसला किया गया कि उन्हें काले झंडे दिखाए जाएं।
हालांकि इससे पहले मुआड़ा मोड़ पर चल रहे गुरु तेग बहादुर सिंह के बलिहान दिवस पर आयोजित अखंड पाठ के नवजोत के शिरकत होने की उम्मीदें जताई जा रही थी। संगत ने जमा होकर सिद्धू को गुरुद्वारे में शीश नवाने के लिए कहा, लेकिन चुनावी प्रचार दौरा होने के कारण उन्होंने इससे इनकार कर दिया और कहा कि अगली बार वह गुरुद्वारे आएंगे।