{"_id":"59f2d8a24f1c1bd1538b95f0","slug":"black-dayin-kashmir-today-in-protest-against-the-merger-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः विलय दिवस के विरोध में घाटी में आज काला दिवस, रेल सेवा स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः विलय दिवस के विरोध में घाटी में आज काला दिवस, रेल सेवा स्थगित
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Fri, 27 Oct 2017 12:27 PM IST
विज्ञापन
KASHMIR SEPARATISTS
- फोटो : File Photo
विलय दिवस के विरोध में अलगाववादियों ने 27 अक्तूबर को घाटी में काला दिवस मनाने की घोषणा की है। इसके साथ ही आतंकी संगठन लश्कर ने भी काला दिवस को समर्थन दिया है। अलगाववादियों के आह्वान को देखते हुए श्रीनगर के सात थाना क्षेत्रों रैनावाड़ी, नौहट्टा, खानयार, सफाकदल, एमआर गंज, क्रालखुड व मायसूमा में पाबंदियां रहेंगी।
विज्ञापन
इसके साथ ही बारामुला से बनिहाल के बीच रेल सेवा स्थगित रहेगी। काला दिवस के मौके पर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किये गए हैं।