फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BJP's colony contact campaign from tomorrow

Jammu News: भाजपा का बस्ती संपर्क अभियान कल से

विज्ञापन
BJP's colony contact campaign from tomorrow
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। प्रदेश भाजपा की ओर से 24 फरवरी से 10 मार्च तक बस्ती संपर्क अभियान शुरू किया जा रहा है।
इसमें विभिन्न स्तरों पर मोर्चा के नेता ऐसे इलाकों/बस्तियों का दौरा करेंगे, जहां अनुसूचित जाति की आबादी है। इन दौरों में एससी समुदाय के सदस्यों के साथ सीधा संवाद करके उनकी शिकायतों सुनने के साथ उन्हें मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया जाएगा।

त्रिकुटा नगर स्थित पार्टी मुख्यालय जम्मू में मोर्चा पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए जम्मू-कश्मीर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष और पूर्व विधायक नीलम लंगेह ने मोर्चा कार्यकर्ताओं से बस्ती संपर्क अभियान के सफल संचालन के लिए अधिक समय देने पर जोर दिया। महान संत गुरु रवि दास जी के प्रकाश उत्सव के अवसर पर शुरू किए जा रहे इस अभियान में एससी समुदाय के लोगों के दरवाजे तक पहुंचकर उनके सामने मोदी सरकार की विभिन्न योजनाओं का रिपोर्ट कार्ड पेश करना है। उनका सामाजिक-आर्थिक उत्थान करना और ऐसे परिवारों की पहचान करना, जिन्होंने किसी भी योजना का लाभ नहीं उठाया है और उन्हें इसके लिए आवेदन करने में मदद करना है। इस दौरान बलबीर राम रतन, सीमा देवी, विजय आनंद गिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed