{"_id":"58a635fd28fe95777a3a5b9fe763ac1d","slug":"bjp-working-to-improve-backward-vote-bank-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित वोट बैंक में ऐसे सेंध लगा रही भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलित वोट बैंक में ऐसे सेंध लगा रही भाजपा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 16 Nov 2014 12:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिशन 44 को लेकर विधानसभा चुनाव लड़ने उतरी भाजपा यदि राज्य में सरकार बनाती है तो दलितों को सरकार में अच्छी-खासी भागीदारी दी जाएगी। जीतने वाले दलित उम्मीदवारों को पार्टी अपने महत्वपूर्ण मंत्रालय में शामिल करेगी और पार्टी में हर जगह दलित समुदाय के नेताओं को सम्मान मिलेगा। भाजपा के अनुसूचित जाति, जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री रमेश चंद्र ने शनिवार को जम्मू में हुई एक पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा दलित समुदाय के लिए बहुत कुछ करने की तमन्ना रखती है और बहुत कुछ किया भी है। भाजपा ने ही बाबा साहिब अंबेडकर को भारत रत्न दिलाने के लिए आवाज बुलंद की थी। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में भाजपा का मिशन 44 हर हाल में सफल होगा और पार्टी की तरफ से सभी आरक्षित सीटों पर पार्टी को कामयाबी मिलेगी। रमेश चंद्र को केंद्रीय भाजपा नेतृत्व ने जम्मू कश्मीर में दलित वोट बैंक के लिए कोआर्डिनेटर बनाया है, ताकि वह दलित वोटों को पार्टी के साथ जोड़ सकें।
विज्ञापन