{"_id":"81ec449ff7d801a0dc6c262be7407968","slug":"bjp-workers-scuffle-with-nc-leader-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा कार्यकर्ताओं-नेकां नेता में धक्का मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा कार्यकर्ताओं-नेकां नेता में धक्का मुक्की
Updated Tue, 26 Aug 2014 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब नेकां नेता तरणजीत सिंह टोनी ने शिविरों में रह रहे सीमांत ग्रामीणों की बात करने के बजाए भाजपा द्वारा अपना प्रचार करने का आरोप लगा दिया। इस पर शिविर में मौजूद भाजपा के सूचेतगढ़ विधायक चौधरी शाम लाल ने तरणजीत सिंह टोनी से कहा कि मुख्यमंत्री तो दूर की बात कोई मंत्री तक गोलाबारी से प्रभावित ग्रामीणों का दुख-दर्द सुनने तक नहीं आता।
विज्ञापन
अब जबकि भाजपा के केंद्रीय नेता प्रभावितों का हाल जानने आए हैं, तो उसमें नेकां नेता की तरफ से अड़ंगा डाला जा रहा है। विधायक चौधरी शाम लाल ने कहा कि नेकां नेता ने शिविर में हुड़दंग मचाने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर कार्रवाई की जानी चाहिए। अगर शिविर में माहौल खराब होता, तो इसके लिए डीआईजी व पुलिस के अधिकारी जिम्मेवार होते।
विज्ञापन
इस दौरान सभा में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं की नेकां नेता तरणजीत सिंह टोनी से धक्का-मुक्की भी हुई। स्थिति तनावपूर्ण होते देख डीआईजी शकील अहमद बेग और एसडीपीओ आरएस पुरा ने नेकां नेता को वहां से बाहर निकाला। बाद में नेकां नेता तरणजीत सिंह टोनी ने स्कूल के मुख्य गेट के बाहर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
भाजपा विधायक चौधरी शाम लाल, आरएस पुरा विधायक, डा गगन भगत और सतपाल पप्पी ने कहा कि नेकां नेता द्वारा भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के कार्यक्रम में खलल डालने का प्रयास किया गया है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। वहीं नेकां नेता तरणजीत सिंह टोनी ने कहा कि वह स्थानीय लोगों की दिक्कतों को केंद्रीय मंत्रियों के समक्ष रखने आए थे, लेकिन भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें धमकाया।