फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bjp won more seats comparatively from last municipal election held in year 2005 in jammu kashmir

जम्मू नगर निगम में भाजपा ने खोया कम पाया ज्यादा, 2005 के मुकाबले में 18 सीटों का उछाल

Sun, 21 Oct 2018 12:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 21 Oct 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
bjp won more seats comparatively from last municipal election held in year 2005 in jammu kashmir
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू नगर निगम में भाजपा को बड़ी जीत हासिल हुई है। 2005 में पार्टी को 25 सीटों पर जीत दर्ज हुई थी, जबकि 2018 के चुनाव परिणाम में भाजपा को 43 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत हासिल हो गया है। लिहाजा मेयर, डिप्टी मेयर के अलावा विभिन्न चार समितियों के चेयरमैन भी भाजपा के ही होंगे यह तो साफ हो गया। पार्टी के कई दिग्गज भी चुनाव जीतने में सफल हुए हैं।
विज्ञापन


इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्णिमा शर्मा, प्रमोद कपाही, सचिव संजय बड़ू, कोषाध्यक्ष चंद्र मोहन गुप्ता, जिला अध्यक्ष बलदेव बलोरिया आदि शामिल हैं। पार्टी को शानदार जीत तो मिली है, लेकिन कई सीटों पर पार्टी को हार का भी सामना करना पड़ा है। कई दिग्गज पार्टी नेताओं की प्रतिष्ठा पर सवाल भी खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन


पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता के भाई दीपक गुप्ता को हार का सामना करना पड़ा है। जिला अध्यक्ष शहरी अयोध्या गुप्ता भी चुनाव हार गए हैं। ऐसे में भाजपा को जीत की खुशी तो मिली है, लेकिन इसके साथ भाजपा को कुछ सीटों पर हार से सबक भी मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed