{"_id":"5bcb7513bdec2269525f8b8a","slug":"bjp-won-more-seats-comparatively-from-last-municipal-election-held-in-year-2005-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू नगर निगम में भाजपा ने खोया कम पाया ज्यादा, 2005 के मुकाबले में 18 सीटों का उछाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू नगर निगम में भाजपा ने खोया कम पाया ज्यादा, 2005 के मुकाबले में 18 सीटों का उछाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू नगर निगम में भाजपा को बड़ी जीत हासिल हुई है। 2005 में पार्टी को 25 सीटों पर जीत दर्ज हुई थी, जबकि 2018 के चुनाव परिणाम में भाजपा को 43 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत हासिल हो गया है। लिहाजा मेयर, डिप्टी मेयर के अलावा विभिन्न चार समितियों के चेयरमैन भी भाजपा के ही होंगे यह तो साफ हो गया। पार्टी के कई दिग्गज भी चुनाव जीतने में सफल हुए हैं।
इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्णिमा शर्मा, प्रमोद कपाही, सचिव संजय बड़ू, कोषाध्यक्ष चंद्र मोहन गुप्ता, जिला अध्यक्ष बलदेव बलोरिया आदि शामिल हैं। पार्टी को शानदार जीत तो मिली है, लेकिन कई सीटों पर पार्टी को हार का भी सामना करना पड़ा है। कई दिग्गज पार्टी नेताओं की प्रतिष्ठा पर सवाल भी खड़े हो गए हैं।
पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता के भाई दीपक गुप्ता को हार का सामना करना पड़ा है। जिला अध्यक्ष शहरी अयोध्या गुप्ता भी चुनाव हार गए हैं। ऐसे में भाजपा को जीत की खुशी तो मिली है, लेकिन इसके साथ भाजपा को कुछ सीटों पर हार से सबक भी मिला है।