{"_id":"e905c2f5f7af0a7cd64336100d136581","slug":"bjp-will-oppose-resolution-on-afzal-guru-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफजल पर प्रस्ताव का विरोध करेगी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफजल पर प्रस्ताव का विरोध करेगी भाजपा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 12 Mar 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
भाजपा की प्रदेश इकाई ने वीरवार को साफ कर दिया कि विधानसभा सत्र के दौरान पार्टी के लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि रहेंगे और किसी भी आतंकवादी को पार्टी हीरो बनने का मौका नहीं देगी। पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में मुख्य प्रवक्ता सुनील सेठी ने कहा कि रियासत में भाजपा-पीडीपी के साथ गठबंधन सरकार में है।
विज्ञापन
भाजपा सत्ता में रहते हुए राष्ट्र हित को सर्वोपरि रखेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी आतंकवादी को हीरो नहीं बनने दिया जाएगा।
अफजल गुरु पर निर्दलीय विधायक इंजीनियर रशीद के प्रस्ताव पर सेठी ने कहा कि देश के खिलाफ हमला करने वाले और लोकतंत्र के मंदिर संसद भवन पर हमले में शामिल और सुप्रीम कोर्ट की ओर से दोषी ठहराए अफजल के अवशेषों को रियासत में लाने या उसके परिवार वालों को सौंपने जैसे प्रस्तावों को भाजपा पेश होने की अनुमति नहीं देगी।
विज्ञापन
गठबंधन सहयोगी पीडीपी के साथ चर्चा कर बजट सत्र की रणनीति बनाई जाएगी। मसर्रत आलम की रिहाई के सवाल पर सेठी ने कहा कि भाजपा ने उसे फिर से गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन