फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bjp will celebrate vikas parv

मोदी सरकार के दो साल पूरे होने पर भाजपा मनाएगी विकास पर्व

Mon, 23 May 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 23 May 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
bjp will celebrate vikas parv
बैठक में मौजू अविनाश राय खन्ना और सांसद जुगल क‌िशोर - फोटो : Amar Ujala
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं जम्मू कश्मीर प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा है कि मोदी सरकार के दो साल पूरे होने को भाजपा देश भर में विकास पर्व के रूप में मनाएगी। 
विज्ञापन


खन्ना ने सोमवार को प्रदेश मुख्यालय में भाजपा के पदाधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि 27 मई से 25 जून तक देश के विभिन्न हिस्सों में कार्यक्रमों का आयोजन होगा। कबीना मंत्री, राज्य मंत्री और केंद्रीय नेता कार्यक्रमों में शामिल होंगे। देश में कुल 52 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 
विज्ञापन


इसी तरह जिला, मंडल और बूथ स्तरों पर भी कार्यक्रमों का आयोजन होगा। रियासत में मोदी सरकार के अलावा पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सांसद जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रत्येक सांसद के लिए लक्ष्य निर्धारित किया है, ताकि केंद्र सरकार के कार्यक्रमों से लोगों को जोड़ा जा सके।


उन्होंने कहा जम्मू-पुंछ संसदीय क्षेत्र में भी विकास पर्व के तहत कई कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस मौके पर भाजपा महासचिव डा. नरेंद्र सिंह, राज्य उपप्रधान भारत भूषण, महासचिव पवन खजूरिया, हरिंद्र गुप्ता भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed