{"_id":"58ca283c4f1c1b4f7d32a98c","slug":"bjp-will-be-support-pdp-in-by-election","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर: लोकसभा उपचुनाव में पीडीपी उम्मीदवारों को समर्थन दे सकती है भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर: लोकसभा उपचुनाव में पीडीपी उम्मीदवारों को समर्थन दे सकती है भाजपा
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 16 Mar 2017 11:23 AM IST
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती के साथ अमित शाह
- फोटो : File Photo
श्रीनगर और अनंतनाग लोकसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए नेकां-कांग्रेस के हाथ मिलाने से सत्तापक्ष पीडीपी-भाजपा में भी बातचीत का दौर जारी है। ऐसे संकेत हैं कि पीडीपी उम्मीदवारों को भाजपा अपना समर्थन दे सकती है।
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा और महासचिव संगठन अशोक कौल ने बुधवार को श्रीनगर में पार्टी नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान पीडीपी के कई नेताओं से मुलाकात हुई।
इसमें लोकसभा उप चुनाव की दोनों सीटों के लिए रणनीति पर विचार किया गया। सत शर्मा का कहना है कि पीडीपी ने अपने उम्मीदवार श्रीनगर और अनंतनाग सीटों से खड़े कर दिए हैं। ऐसे में भाजपा अपने उम्मीदवार खड़ा करे या नहीं, इस पर पार्टी नेताओं समेत पीडीपी के साथ वार्ता जारी है।

Trending Videos
भाई को जीतने के लिए महबूबा ने झोंकी ताकत
MEHBOOBA MUFTI
- फोटो : File Photo
वहीं नेकां और कांग्रेस में सीट शेयरिंग फार्मूले पर समझौता होने, श्रीनगर से नेकां की तरफ से डा. फारूक अब्दुल्ला को उम्मीदवार बनाने और अनंतनाग से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीए मीर के चुनाव लड़ने से पीडीपी उम्मीदवारों के लिए जीत की डगर आसान नहीं होगी। दोनों सीटों पर कांटे के मुकाबले के आसार हैं।
हालांकि, मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के भाई एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के बेटे तसद्दुक मुफ्ती के चुनाव मैदान में खड़ा होने से पीडीपी चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंकेगी। श्रीनगर लोकसभा सीट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके डा. फारूक के पीडीपी उम्मीदवार नजीर अहमद खान के खिलाफ चुनाव मैदान में खड़ा होने से मुकाबला कांटे का रहने के आसार हैं।