{"_id":"40d517f9015b8bbd5f9815572da93fdc","slug":"bjp-will-announce-its-cm-candidate-for-j-k-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम उम्मीदवार घोषित करने की तैयारी में भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम उम्मीदवार घोषित करने की तैयारी में भाजपा
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Sat, 21 Jun 2014 03:22 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनावों में प्रचंड बहुमत के बाद आत्मविश्वास से लबरेज भाजपा अब प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
रियासत में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। भाजपा को भरोसा है कि अगर चुनाव पूर्व मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया जाए तो इससे पार्टी को चुनाव में लाभ हो सकता है।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों के अनुसार 23 जून को पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रखी गई है। इस बैठक में विधानसभा चुनाव पर रणनीति बनाई जाएगी।
बैठक में उम्मीदवारों का चयन और यहां तक कि चुनाव पूर्व मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने पर भी मंथन हो सकता है। केंद्र में दो-तिहाई से ज्यादा बहुमत से सत्ता हासिल करने और लोकसभा चुनाव में जम्मू कश्मीर में भी करीब 32 फीसदी वोट मिलने से पार्टी गदगद है।
विज्ञापन
पार्टी को लग रहा है कि विधानसभा चुनाव में भी जनसमर्थन हासिल होगा और मोदी लहर भी चलेगी। इससे पार्टी विपक्ष की भूमिका से निकलकर रियासत में सत्ता हासिल कर सकती है। इसके लिए पार्टी ने 15 जुलाई से 15 अगस्त तक परिवर्तन यात्रा रियासत के सभी विधानसभा क्षेत्रों में निकालने के अलावा सितंबर में केंद्रीय मंत्रियों की विधानसभा क्षेत्रों में सभाएं करवाने का भी निर्णय लिया है।
पार्टी के प्रदेश महासचिव बाली भगत के अनुसार 23 जून को होने वाली प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारियों से संबंधित सभी विषयों पर चर्चा होगी ।