बीजेपी जेके: गुपकार गठबंधन के खिलाफ और आक्रामक रणनीति अपनाएगी भाजपा, दस को होगी प्रदेश स्तरीय बैठक
पार्टी सूत्रों के अनुसार नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला के बठिंडी स्थित निवास स्थान पर गुपकार गठबंधन में शामिल दलों की सर्वदलीय बैठक होगी। इस बैठक में कांग्रेस के अलावा शिव सेना ठाकरे आदि पार्टियों को भी न्यौता दिया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दस सितंबर को भाजपा के गढ़ जम्मू में गुपकार गठबंधन की प्रस्तावित बैठक का आक्रामक रणनीति के साथ भाजपा जवाब देगी। नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी की अगुवाई में गुपकार गठबंधन की बैठक के जवाब में भाजपा ने भी उसी दिन अपने नेताओं की बैठक बुलाने की रणनीति भी तैयार कर ली है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला के बठिंडी स्थित निवास स्थान पर गुपकार गठबंधन में शामिल दलों की सर्वदलीय बैठक होगी। इस बैठक में कांग्रेस के अलावा शिव सेना ठाकरे आदि पार्टियों को भी न्यौता दिया जाएगा।
बाहरी प्रदेशों के लोगों को जम्मू कश्मीर में मताधिकार देने के विषय पर होने वाली सर्वदलीय बैठक से जम्मू में सियासी सरगर्मी बढ़ना तय है। ऐसे में भाजपा अपने गढ़ में गुपकार गठबंधन की प्रस्तावित बैठक का जवाब देने की तैयारी में जुट गई है।
इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना पार्टी के अन्य नेताओं के साथ रणनीति पर चर्चा भी कर चुके हैं। फिलहाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कश्मीर में भाजपा की सियासी जमीन मजबूत करने के लिए कश्मीर संभाग के दौरे पर चल रहे हैं। जम्मू पहुंचकर वह गुपकार गठबंधन की बैठक के जवाब में भाजपा की बैठक की तैयारियों को अंतिम रूप देंगे।
गुपकार गठबंधन को जम्मू कश्मीर के लोग नकार चुके हैं। इस गठबंधन में शामिल दल परिवारवाद की राजनीति करते हैं और सत्ता में रहने के दौरान उन्होंने जम्मू कश्मीर के लोगों व यहां के संसाधनों को लूटने का काम किया है। गुपकार गठबंधन के खिलाफ भाजपा आक्रामक रणनीति अपनाएगी और प्रदेश के लोगों को इनका असली चेहरा दिखाती रहेगी। -तरुण चुग, राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी भाजपा