फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bjp upgrading women workers for mission 44

जीत के लिए महिला ब्रिगेड को अपग्रेड कर रही भाजपा

Sun, 20 Jul 2014 08:59 AM IST
Updated Sun, 20 Jul 2014 08:59 AM IST
विज्ञापन
bjp upgrading women workers for mission 44

रियासत में सत्ता पर काबिज होने के लिए भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। लोकसभा चुनाव की तरह ही जम्मू कश्मीर के विधानसभा चुनावों में भी भाजपा ने प्रचार की रणनीति तैयार की है। इसके लिए भाजपा महिला कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दे रही है।

विज्ञापन


महिला कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने जम्मू पहुंची महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज पांड़े ने महिला कार्यकर्ताओं से कहा की उनके बिना चुनावों में जीत संभव नहीं है, उन्हें भी चुनाव में बराबर जिम्मेदारी निभानी होगी।

विज्ञापन

महिलाओं को आगे आना होगा

bjp upgrading women workers for mission 44

प्रशिक्षण के पहले दिन सरोज ने कहा, महिलाओं को राजनीति में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। दो दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में महिलाओं को राजनीति के नए गुर सिखाए जाएंगे। साथ ही उन्हें राज्य विधानसभा चुनावों के लिए मिशन 44 प्लस के लिए तैयार किया जाएगा।

उन्हें बताया जाएगा कि हर हाल में विधानसभा चुनावों में भाजपा को बहुमत दिलाना है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सरोज पांडे ने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक हैं।

ऐसे में चुनावी चुनौतियों को सकारात्मक तरीके से लेना होगा ताकि जीत आसान हो सके। उन्होंने कहा कि समाज को बदलने और सुधारने में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की बड़ी भूमिका रहती है।

सिलेंडरों ने मुश्किलें बढ़ाई

bjp upgrading women workers for mission 44

सरोज पांड़े ने महिला कार्यकर्ताओं से कहा कि वे इस अभ्यास सत्र से पार्टी की रणनीतियों, कार्यक्रमों, एजेंडे और संगठन से संबंधित गतिविधियों के लिहाज से पूरी तरह प्रशिक्षित होकर निकलें।

पांडे ने कहा कि कांग्रेस की गठबंधन सरकार के दौरान लोगों को घरेलू गैस के लिए न सिर्फ कतारों में लगना पड़ा, बल्कि गैस सिलेंडरों की संख्या तक सीमित कर मुश्किलें बढ़ाई गईं।

वहीं, राहुल गांधी 8 से 9 सिलेंडर किए जाने की खुशियां बांटते रहे। राष्ट्रीय प्रधान ने कहा कि भाजपा ने जनता को मोबाइल क्रांति दी थी, लेकिन कभी इस पर शोरगुल नहीं किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो वादे किए, उन्हें पूरा करने के लिए काम करती रहेगी।

विज्ञापन

सब्र करें आ रहे हैं अच्छे दिन

bjp upgrading women workers for mission 44

राजनीति में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण के बारे में सरोज पांड़े ने कहा कि जरूरी नहीं है क‌ि केवल 33 प्रतिशत आरक्षण ही द‌िया जाए इसे बढ़ाया भी जा सकता है।

उन्होंने कहा, महिलाओं को राजनीति में किसी के साथ कोई प्रतियोगिता नहीं करनी है, हमें सबको साथ लेकर और सबके साथ मिलकर जनहित में काम करना है।

भाजपा के अच्छे दिनों के चुनावी नारे के पक्ष में उन्होंने कहा कि अच्छे दिन आए हैं और आ रहे हैं, पार्टी काम कर रही है बस जनता को थोड़ा सा सब्र रखना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed