फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BJP to play crucial role in Jammu and Kashmir government formation

कश्मीर: BJP का मंत्रा ‘तू नहीं तो और सही’

Fri, 26 Dec 2014 11:48 AM IST
Updated Fri, 26 Dec 2014 11:48 AM IST
विज्ञापन
BJP to play crucial role in Jammu and Kashmir government formation

जम्मू-कश्मीर में पहली बार खुद की अगुवाई में सरकार बना कर इतिहास रचने की कोशिश में जुटी भाजपा ‘तू नहीं तो और सही’ का फार्मूला अपना रही है। वह पीडीपी को नेशनल कांफ्रेंस (एनसी) तो एनसी को पीडीपी का भय दिखाने की रणनीति पर चल रही है। इसी कारण एनसी से बातचीत सकारात्मक दिशा में बढ़ने के बावजूद भाजपा ने फिलहाल पीडीपी का अध्याय बंद नहीं किया है।

विज्ञापन


भाजपा ने अगर एनसी के साथ सरकार बनाई तो समर्थन के एवज में उसे उपमुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्रिमंडल में भी जगह देगी। अगर एनसी के साथ खिचड़ी नहीं पकी तो पार्टी पीडीपी के समक्ष दोनों दलों की 3-3 साल के फार्मूले वाली सरकार का प्रस्ताव रखेगी।
विज्ञापन


हालांकि, पीडीपी के साथ सरकार बनाने के लिए भाजपा इस क्रम में पहला तीन साल खुद की अगुवाई वाली सरकार चाहेगी। पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि फिलहाल एनसी का रुख सकारात्मक है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो पार्टी की अगुवाई वाली सरकार में अलगाववादी नेता सज्जाद लोन को अहम भूमिका मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडीपी और नेकां में घमासान

BJP to play crucial role in Jammu and Kashmir government formation

पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि एनसी और पीडीपी की एक-दूसरे को सत्ता में आने से रोकने की चल रही जोर आजमाइश भाजपा के हित में है। एनसी किसी भी कीमत पर पीडीपी को और पीडीपी किसी भी कीमत पर एनसी को सत्ता से दूर रखना चाहती है।

ऐसे में भाजपा एनसी को लगातार संदेश दे रही है कि अगर उसने सरकार बनाने में सहयोग नहीं किया तो पार्टी पीडीपी के साथ जाने से गुरेज नहीं करेगी।

हालांकि, सच्चाई यह है कि भाजपा के सभी शीर्ष नेता एनसी के साथ सरकार बनाने के इच्छुक हैं। ऐसा इसलिए कि एनसी के साथ सरकार बनाने पर भाजपा बड़े भाई की भूमिका में होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed