अब इस पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी भाजपा, शीर्ष नेताओं ने की बैठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीपी ने एजेंडा आफ अलायंस को जम्मू कश्मीर में सियासी स्थिरता की कुंजी बताते हुए इस पर पूरी तरह से अमलीजामा पहनाएं जाने पर जोर दिया है। पीडीपी उपाध्यक्ष सरताज मदनी की ओर सोमवार को जम्मू में बुलाई गई पार्टी नेताओं, मंत्रियों व विधायकों की बैठक में रियासत के सियासी हालात पर चर्चा हुई।
इस दौरान मदनी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि रियासत में पीडीपी भाजपा गठबंधन सरकार हैं। ऐसे में चाहे पंचायती चुनाव हो या फिर स्थानीय निकाय चुनाव। दोनों पार्टियां साथ मिलकर चुनाव के मैदान में उतरेगी। रियासत के सियासी हालात, एजेंडा आफ अलायंस, पार्टी के मुद्दों जिसमें सदस्यता अभियान और जिला व जोन कार्यालयों की कार्यशैली के तीन सूत्रीय एजेंडे को लेकर हुई बैठक में सांसद मुज्जफर हुसेन बेग, शिक्षा मंत्री नईम अख्तर, सड़क एवं भवन निर्माण मंत्री अब्दुल रहमान वीरी, ग्रामीण विकास मंत्री अब्दुल हक खान, राहत एवं पुनर्वास मंत्री बशारत डार के अलावा कई विधायकों व विधान परिषद सदस्यों ने भी बैठक में शिरकत की।
इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में सरताज मदनी ने कहा पीडीपी चुनाव के लिए तैयार है। उन्होंने कहा पार्टी चाहती हैं कि एजेंडा आफ अलायंस पर काम हो और लोगों की समस्याओं का हल हो। शिक्षा मंत्री नईम अख्तर ने इस अवसर पर पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि पंचायती चुनाव हो या फिर स्थानीय निकाय या संसदीय सीटों पर उप चुनाव पार्टी तैयार है।
निकाय चुनाव न होने पर नहीं मिलती सलाना 1000 करोड़ की मदद
उन्होंने कहा 1996 में रियासत में खराब हालात के बीच चुनाव हुए थे। अब तो वैसे हालात भी नहीं है। उन्होंने कहा पंचायती व स्थानीय निकाय चुनाव न होने पर एक साल में 1000 करोड़ की केंद्रीय मदद से हाथ धोना पड़ता है। रियासत में 2005 से स्थानीय निकाय चुनाव नहीं हुए है।
उन्होंने कुलगाम में हुई घटना को अफसोस नाक बताते हुए कहा कि चाहे कोई सुरक्षा कर्मी मरे या नागरिक दर्द तो समाज को ही होता है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि जब कोई बंदूक लेकर आ जाएं तो ऐसे में सुरक्षा कर्मी भी क्या कर सकते है।