{"_id":"5898aefe4f1c1b86523788ed","slug":"bjp-targets-pakistan-army-for-kashmir-unrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर को सुलगाने के पीछे पाक सेना जिम्मेदार: भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर को सुलगाने के पीछे पाक सेना जिम्मेदार: भाजपा
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Mon, 06 Feb 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
BJP
भारतीय जनता पार्टी ने हाल ही में पाकिस्तानी सेना की आईएसपीआर विंग के जारी वीडियो का कड़ा संज्ञान लेते कहा है कि यह पाकिस्तानी सेना ही है, जो घाटी को सुलगाने में अहम भूमिका निभा रही है। इस वीडियो में जिसका नाम संगबाज (पत्थरबाज) रखा गया है, में आईएसपीआर द्वारा पत्थरबाजों और आतंकियों को बढ़ावा दिया है जो घाटी में हिंसा भड़काने में अहम भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
भाजपा के प्रवक्ता खालिद जहांगीर ने कहा है कि यह वीडियो जारी कर पाकिस्तानी सेना ने यह बात तो साबित कर दी कि वह कश्मीर में 1990 से युवाओं को भड़काने का काम कर रही है और जो भी खून-खराबा हो रहा है, उसकी जिम्मेदार भी वही है। आतंकियों को मदद करने के बाद अब पाकिस्तान घाटी के पत्थरबाजों को मदद दे रहा है।
विज्ञापन
जहांगीर के अनुसार पाकिस्तानी सेना और वहां के सियासतदानों की हरकतें उनके शब्दों से ज्यादा बयान करती हैं। इससे साफ लगता है कि वह कश्मीर घाटी में अमन नहीं चाहते, उल्टा चाहते हैं कि घाटी हमेशा सुलगती रहे। पाकिस्तान नहीं चाहता कि कश्मीर में तरक्की हो और कश्मीरी जनता आगे बढ़े।
विज्ञापन