{"_id":"a78fb11592349abbe38b5ab91a185328","slug":"bjp-supporters-are-making-in-old-rebel-leader-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने समर्थकों को भी भाजपा में शामिल करा रहे बागी नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराने समर्थकों को भी भाजपा में शामिल करा रहे बागी नेता
अमर उजाला/ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
Updated Wed, 13 Aug 2014 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्रवाल धर्मशाला में जब वीरेंद्र सिंह 16 अगस्त को जींद में प्रस्तावित हरियाणा निर्माण रैली के लिए निमंत्रण देने कुरुक्षेत्र पहुंचे तो यहां भाजपा के नेताओं को कांग्रेसी ऐसे गले लगाते दिखे जैसे जमाने से बिछुड़े भाई मिल रहे हों।
रेलवे स्टेशन के नजदीक स्थित अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक को वीरेंद्र सिंह संबोधित करने पहुंचे थे।
यहां कई पुराने कांग्रेसियों और विभिन्न बिरादरियों के अलावा वे लोग भी नजर आए जो हाल ही में कांग्रेस द्वारा दिए उच्च पदों पर विराजमान रहे।
बैठक के दौरान चर्चा इस बात की रही कि पहले कांग्रेस से जाने वाले की छुटपुट सूचनाओं को पार्टी में रिसाव माना जा रहा था। लेकिन अब जाने वालों की बाढ़ आ चुकी है।
जाहिर है कि वीरेंद्र सिंह भाजपा में विधिवत रूप से शामिल होने जा रहे हैं। जाते-जाते उन क्षेत्रों के कांग्रेसियों का भी भाजपा में पलायन करा रहे हैं जो उनके पुराने समर्थक हैं।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में इसी पुरानी पकड़ को भुनाने के लिए उन्होंने अग्रवाल धर्मशाला में बैठक बुलाई और जींद रैली के लिए न्योता दिया।
मंगलवार की बैठक का रोचक पहलू रहा कि पिछले डेढ़ दशक से श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता विश्वपाल गोयल टिक्कू द्वारा आयोजित इस बैठक में भाजपा के पुराने एवं हाल ही में शामिल हुए नेताओं ने भी शिरकत की।
इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमिच, धर्मवीर मिर्जापुर के अतिरिक्त जितेंद्र अग्रवाल, पूर्व मनरेगा लोकपाल श्याम लाल जांगड़ा, छवि प्रकाश, जगमोहन जैन मुलाना, राजेन्द्र भाकली पिहोवा, परमजीत चट्ठा, मनिन्दर सिंह, धर्मपाल, अशोक गर्ग तथा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष पितांबर सिंह सैनी के हाल ही में भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष जयभगवान शर्मा डीडी ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।
वहीं इस अवसर पर कुरुक्षेत्र की जाट सभा, अग्रवाल सभा, जांगड़ा सभा, पांचाल सभा तथा ब्राह्मण सभा के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
राज्यसभा सांसद वीरेंद्र सिंह के भाजपा में शामिल होने की उम्मीद और मुलाना, लाडवा, थानेसर एवं पिहोवा के वरिष्ठ कांग्रेस एवं अन्य दलाें के कुछ नेताओं के उनके साथ जुड़ने से थानेसर विधानसभा क्षेत्र में उनके पुराने सहयोगी विश्वपाल गोयल टिक्कू के भी सक्रिय राजनीति में आने की चर्चा है।
लोकपाल ने सीएम को लाडवा में किया सम्मानित
जुलाई में हुई लाडवा रैली के दौरान मनरेगा लोकपाल श्यामलाल जांगड़ा सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को मंच पर सम्मानित करते नजर आए थे।
वहीं कुछ दिन पहले सेवानिवृत्त हुए लोकपाल आज बीरेंद्र सिंह के साथ कुर्सी पर नजर आए। बता दें कि जांगड़ा पूर्व मुख्यमंत्री बंसी लाल के करीबी रहे हैं। वह हरियाणा विकास पार्टी के प्रदेश महासचिव रह चुके हैं। इसके बाद वे कांग्रेस में शामिल हो गए थे, अब वे भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं।