{"_id":"57ac8b534f1c1b2c45ee4e4d","slug":"bjp-statement-on-kashmir-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर मसले पर संविधान के दायरे से बाहर वार्ता नहीं: भाजपा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर मसले पर संविधान के दायरे से बाहर वार्ता नहीं: भाजपा
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 11 Aug 2016 07:57 PM IST
विज्ञापन
भाजपा
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में बिगड़े हालात के लिए प्रदेश भाजपा ने पूर्ववर्ती सरकारों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि कश्मीर मसले पर भारतीय संविधान के दायरे से बाहर किसी से वार्ता संभव नहीं है।
पार्टी मुख्यालय में वीरवार को प्रवक्ता बलवीर राम रतन की मौजूदगी में मुख्य प्रवक्ता सुनील सेठी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि किसी भी पार्टी या संगठन जो कि भारतीय संविधान का सम्मान करता है, उससे वार्ता होनी चाहिए।
सेठी ने कहा कि पूर्ववर्ती नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस की सरकारों ने कश्मीर में 2008 व 2010 में हालात खराब होने के बाद इस तरह की स्थितियों से निपटने के लिए कोई ब्लू प्रिंट तैयार नहीं किया। इससे पाकिस्तान, अलगाववादी संगठनों को प्रोत्साहन मिला है।
विज्ञापन
पाकिस्तान के साथ केवल पीओके पर ही बातचीत हो सकती है और भाजपा इस संबंध में 1994 में संसद के प्रस्ताव का पूरा सम्मान करती है। भाजपा राज्य सरकार से कश्मीर में हालात खराब करने के जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने और इस तरह की स्थिति दोबारा पैदा न हो, इसके लिए ब्लू प्रिंट तैयार करने की मांग करेगी।