फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bjp state president election will be done after 2 district president selection

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चुनाव के लिए अभी थोड़ा इंतजार और

Sun, 29 Nov 2015 08:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 29 Nov 2015 08:17 PM IST
विज्ञापन
bjp state president election will be done after 2 district president selection

जम्मू-कश्मीर भाजपा के संगठनात्मक चुनाव के अंतर्गत जिला अध्यक्षों के चुनाव अभी आधे जिलों में भी पूरे नहीं हो पाए हैं। चुनाव प्रक्रिया से जुड़े पार्टी नेताओं की माने तो अभी 12 जिलों के चुनाव हो पाए हैं।

विज्ञापन


दो और जिला अध्यक्षों के चुनाव होने के बाद आधे जिलों में चुनाव प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और पार्टी संविधान के तहत प्रदेशाध्यक्ष चुनाव का रास्ता साफ हो जाएगा।  
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संसद के सत्र के जारी होने की वजह से अब प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव दिसंबर के पहले सप्ताह या दूसरे सप्ताह तक खिंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा संगठन ने जम्मू कश्मीर रियासत को 28 जिलों में बांटा हुआ है। इनमें से अब तक 12 जिलों में ही नये जिला अध्यक्ष चुने गए हैं। कश्मीर में तो केवल गांदरबल में ही जिला अध्यक्ष का चुनाव हो पाया है।

भाजपा नेताओं के अनुसार 28 जिलों में से 14 के जिला अध्यक्ष के चुनाव होने के बाद पार्टी संविधान के तहत प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए चुनाव करवाया जा सकता है।


भाजपा के प्रदेश संगठनात्मक चुनाव प्रभारी चंद्र मोहन गुप्ता का कहना है कि पार्टी रियासत के सभी जिलों में चुनाव करवाएगी। हालांकि आधे जिलों मतलब 14 जिलों में नये जिला अध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव करवाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed