{"_id":"630a5dcb50b20802316c4ee7","slug":"bjp-state-in-charge-will-visit-jammu-and-kashmir-for-three-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azad resignation: भाजपा जम्मू-कश्मीर में कल से टटोलेंगी सियासी नब्ज, प्रदेश प्रभारी करेंगे तीन दिवसीय दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azad resignation: भाजपा जम्मू-कश्मीर में कल से टटोलेंगी सियासी नब्ज, प्रदेश प्रभारी करेंगे तीन दिवसीय दौरा
Sun, 28 Aug 2022 02:35 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 28 Aug 2022 02:35 AM IST
सार
कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद आजाद के नई पार्टी बनाने के संकेतों व मतदाता सूचियों की समीक्षा पर गुपकार गठबंधन के रवैये पर प्रदेश भाजपा के नेताओं से करेंगे बैठक। भाजपा को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के जारी करेंगे दिशा-निर्देश।
विज्ञापन
bjp leader Tarun Chugh
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस से गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे और जम्मू-कश्मीर में नई राजनीतिक पार्टी बनाने के संकेतों से प्रदेश में अचानक बदले सियासी परिदृश्य के बीच भाजपा के राष्ट्रीय नेता सियासी नब्ज टटोलने के लिए 29 से 31 अगस्त तक जम्मू-कश्मीर में डेरा डालेंगे।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा के दिशानिर्देश पर राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी तरुण चुघ व सह प्रभारी आशीष सूद जम्मू-कश्मीर का तीन दिवसीय दौरा करेंगे। जम्मू में प्रदेश भाजपा नेतृत्व से बैठकें करने के अलावा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर सियासी नब्ज टटोलेंगे।
विज्ञापन
दौरा पूरा करने के बाद तरुण चुग विस्तृत रिपोर्ट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपेंगे। दौरे के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं की टीम कई प्रमुख बिंदुओं पर भाजपा नेताओं के अलावा कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेगी।
विज्ञापन
इनमें गुलाम नबी आजाद के प्रदेश में नई पार्टी बनाने के संकेतों के अलावा नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी की तरफ से मतदाता सूचियों में संशोधन में बाहरी राज्यों के लोगों को शामिल करने को विवाद बनाने से लेकर विधानसभा चुनाव की तैयारियों के साथ प्रदेश भाजपा में वर्तमान अध्यक्ष रवींद्र रैना के अक्तूबर में खत्म हो रहे कार्यकाल पर भी चर्चा संभव है।