'शरीफ से भाजपा ने लिया अपमान का बदला'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन जम्मू में अमर उजाला को दिए एक साक्षात्कार में कहा है कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को ‘देहाती औरत’ कहकर उनकी नहीं, बल्कि पूरे देश की बेइज्जती की थी। उनका कहना था कि मनमोहन हर बात पर अमेरिका को शिकायत करने पहुंच जाते हैं। कांग्रेस इस मुद्दे पर चुप रही थी।
लेकिन आज मोदी का जलवा है कि अब पाकिस्तानी प्रधानमंत्री अमेरिका के पास जाकर भारत की शिकायत कर रहे हैं। भाजपा ने मनमोहन सिंह के अपमान का बदला पाकिस्तान से लिया है। राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के किश्तवाड़ भाषण की आलोचना किए जाने पर शाहनवाज ने कहा कि प्रधानमंत्री ने भाषण में सिर्फ दो परिवारों (अब्दुल्ला और मुफ्ती) द्वारा लूट किए जाने की बात कही थी।
कांग्रेस को मलाल है कि मोदी ने उन्हें इसमें शामिल नहीं किया। इसलिए दो नहीं, बल्कि तीन पार्टियों ने जम्मू कश्मीर को लूटा। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता का दावा है कि इस बार कहानी बदलेगी। शाहनवाज ने कहा कि उन्होंने मेंढर, सूरनकोट, मंडी जैसे मुस्लिम बहुल इलाकों में चुनावी सभाएं कीं, जहां इससे पहले भाजपा ने कभी सभाएं नहीं कीं। वहां मुसलमानों का भी भाजपा को समर्थन मिल रहा है।
महाराष्ट्र-हरियाणा की कहानी जेएंडके में दोहराएंगे
किश्तवाड़ रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भले ही अनुच्छेद 370 पर चुप्पी साधी, लेकिन भाजपा ने अभी इस मुद्दे को छोड़ा नहीं है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन का कहना है कि उन्होंने इस मुद्दे को दरकिनार नहीं किया है। उनका दावा है कि जेएंडके में भाजपा की सरकार बनेगी और अनुच्छेद 370 का विवाद भी सुलझेगा।
अभी उनका लक्ष्य मिशन 44 प्लस है, इसलिए सारा ध्यान उस पर ही केंद्रित है। बहुमत न मिलने पर किस पार्टी के साथ भाजपा हाथ मिलाएगी? इस सवाल पर राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा हर हाल में बहुमत हासिल करेगी। जिस तरह महाराष्ट्र और हरियाणा में लोगों को विश्वास नहीं था, लेकिन परिणाम उनके हक में रहा।
जम्मू कश्मीर में भी यही कहानी दोहराई जाएगी। मिशन 44 प्लस ही नहीं, 50 का आंकड़ा छूएंगे। पिछले लोकसभा चुनाव में जनता ने 272 से 11 सीटें ज्यादा दी थीं। जम्मू कश्मीर में 44 से छह ज्यादा ही मिलेंगी।