फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BJP's National Speaker Shahnawaz Hussain Interview by Amarujala

'शरीफ से भाजपा ने लिया अपमान का बदला'

Tue, 25 Nov 2014 04:08 PM IST
Updated Tue, 25 Nov 2014 04:08 PM IST
विज्ञापन
BJP's National Speaker Shahnawaz Hussain Interview by Amarujala

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन जम्मू में अमर उजाला को दिए एक साक्षात्कार में कहा है कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को ‘देहाती औरत’ कहकर उनकी नहीं, बल्कि पूरे देश की बेइज्जती की थी। उनका कहना था कि मनमोहन हर बात पर अमेरिका को शिकायत करने पहुंच जाते हैं। कांग्रेस इस मुद्दे पर चुप रही थी।

विज्ञापन


लेकिन आज मोदी का जलवा है कि अब पाकिस्तानी प्रधानमंत्री अमेरिका के पास जाकर भारत की शिकायत कर रहे हैं। भाजपा ने मनमोहन सिंह के अपमान का बदला पाकिस्तान से लिया है। राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के किश्तवाड़ भाषण की आलोचना किए जाने पर शाहनवाज ने कहा कि प्रधानमंत्री ने भाषण में सिर्फ दो परिवारों (अब्दुल्ला और मुफ्ती) द्वारा लूट किए जाने की बात कही थी।
विज्ञापन


कांग्रेस को मलाल है कि मोदी ने उन्हें इसमें शामिल नहीं किया। इसलिए दो नहीं, बल्कि तीन पार्टियों ने जम्मू कश्मीर को लूटा। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता  का दावा है कि इस बार कहानी बदलेगी। शाहनवाज ने कहा कि उन्होंने मेंढर, सूरनकोट, मंडी जैसे मुस्लिम बहुल इलाकों में चुनावी सभाएं कीं, जहां इससे पहले भाजपा ने कभी सभाएं नहीं कीं। वहां मुसलमानों का भी भाजपा को समर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराष्ट्र-हरियाणा की कहानी जेएंडके में दोहराएंगे

BJP's National Speaker Shahnawaz Hussain Interview by Amarujala

किश्तवाड़ रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भले ही अनुच्छेद 370 पर चुप्पी साधी, लेकिन भाजपा ने अभी इस मुद्दे को छोड़ा नहीं है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन का कहना है कि उन्होंने इस मुद्दे को दरकिनार नहीं किया है। उनका दावा है कि जेएंडके में भाजपा की सरकार बनेगी और अनुच्छेद 370 का विवाद भी सुलझेगा।

अभी उनका लक्ष्य मिशन 44 प्लस है, इसलिए सारा ध्यान उस पर ही केंद्रित है। बहुमत न मिलने पर किस पार्टी के साथ भाजपा हाथ मिलाएगी? इस सवाल पर राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा हर हाल में बहुमत हासिल करेगी। जिस तरह महाराष्ट्र और हरियाणा में लोगों को विश्वास नहीं था, लेकिन परिणाम उनके हक में रहा।

जम्मू कश्मीर में भी यही कहानी दोहराई जाएगी। मिशन 44 प्लस ही नहीं, 50 का आंकड़ा छूएंगे। पिछले लोकसभा चुनाव में जनता ने 272 से 11 सीटें ज्यादा दी थीं। जम्मू कश्मीर में 44 से छह ज्यादा ही मिलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed