{"_id":"20a4652e0229793ec494d9c2feca0c24","slug":"bjp-softens-stand-on-afspa-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में अफस्पा पर भाजपा के रुख में नरमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में अफस्पा पर भाजपा के रुख में नरमी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 17 Mar 2015 01:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम (अफस्पा) में विपक्ष में रहते हुए कड़ा रुख अपनाने वाली भाजपा के रुख में पीडीपी के साथ मिलकर रियासत में गठबंधन सरकार बनाने के साथ ही नरमी देखी जा रही है।
विज्ञापन
भाजपा के कश्मीर संभाग के नेता एवं नवनिर्वाचित एमएलसी सोफी यूसुफ का कहना है कि जिन इलाकों में आतंकवाद से खतरा उत्पन्न हो सकता हैं, वहां पर निजी राय है कि अफस्पा को हटाने की कोई जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
जिन इलाकों में शांति हैं, वहां से इसे आंशिक रूप से हटाया जा सकता है। मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद भी ऐसा ही कह चुके हैं। उनका कहना है कि रियासती सरकार ने सिविल मिल्ट्री कांफ्रेंस बुलाई है।
विज्ञापन
इसमें अफस्पा समेत सशस्त्र बलों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। सेना की पश्चिमी कमान के ले. जनरल केजे सिंह के भी कांफ्रेंस में हिस्सा लेने की उम्मीद है।
इसी बीच पीडीपी प्रवक्ता एवं एमएलसी फिरदोस टाक का कहना हैं कि पीडीपी ने हमेशा से अफस्पा को हटाने की बात कही है।