{"_id":"071202137afaed6002534191c0d17c21","slug":"bjp-says-all-way-opens-for-separatists-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'दोनों राजशाही परिवारों को उखाड़ फेंकना लक्ष्य'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'दोनों राजशाही परिवारों को उखाड़ फेंकना लक्ष्य'
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 15 Nov 2014 10:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने कहा है कि राष्ट्र की मुख्य धारा में जुड़ने वाले अलगाववादियों के लिए पार्टी के द्वार खुले हुए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा किसी भी कीमत पर अलगाववादियों से हाथ नहीं मिलाएगी।
विज्ञापन
लेकिन अलगाववाद का रास्ता छोड़कर राष्ट्र की मुख्य धारा से जुड़ने वाले हर किसी का स्वागत है। अलगाववादी पाकिस्तानी प्रधानमंत्री दरवाजा खटखटाने की बजाय सरकार के पास इस मसले पर बात करने के लिए आएं, तो उनका स्वागत किया जाएगा। प्रधानमंत्री का दरवाजा ऐसे लोगों के लिए हर वक्त खुला हुआ है।
विज्ञापन
शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि रियासत में हर हाल में भाजपा सरकार बनाएगी। इस चुनाव में दो राजशाही परिवारों को उखाड़ फेंकना है। नेकां तथा पीडीपी का नाम लिए बगैर कहा कि एक पार्टी बाप-बेटे की है तो दूसरी बाप-बेटी की। कांग्रेस दोनों परिवारों के साथ कभी इधर तो कभी उधर रहती है।
विज्ञापन
पहली बार सरकार बनाने के उद्देश्य से पार्टी मैदान में है। सूबे की 70 सीटों पर पार्टी चुनाव लड़ेगी। चुनाव बाद विधायक दल नेता का चुनाव करेगा। स्पष्ट किया कि नेता के चुनाव में मजहब और जाति का मसला पार्टी नहीं उठाएगी। शेष सीटों पर दो-तीन दिनों में प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी।
कहा कि पार्टी रियासत को विकास के रास्ते पर ले जाने के लिए इस भ्रष्टाचारी सरकार को हटाने के उद्देश्य से चुनावी दंगल में है। चुनाव में रियासत के दो राजशाही परिवारों का सफाया करना है। उन्होंने कहा कि पार्टी मिशन 44 प्लस नारे के साथ चुनाव मैदान में उतरी है।
कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त उत्साह है। अब तो वे यह कहने लगे हैं कि लक्ष्य बदलकर मिशन 50 प्लस किया जाना चाहिए। इस चुनाव में पार्टी को निश्चित रूप से सफलता हाथ लगेगी।