{"_id":"592571c24f1c1b9042536039","slug":"bjp-said-honoring-major-gogoi-a-right-decision","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय जनता पार्टी बोली 'मेजर गोगोई को सम्मानित करने का फैसला सही'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय जनता पार्टी बोली 'मेजर गोगोई को सम्मानित करने का फैसला सही'
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 24 May 2017 05:14 PM IST
विज्ञापन
bjp
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में श्रीनगर सीट पर लोकसभा उपचुनाव के दौरान सामने आए ह्यूमन शील्ड के मामले में सेना के मेजर को सम्मानित करने के फैसले के बाद घाटी में सियासत शुरू हो गई है। कुछ लोग इस फैसले का स्वागत तो विपक्ष इसकी आलोचना कर रहा है।
विज्ञापन
भाजपा प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने कहा कि हम सेना प्रमुख द्वारा मेजर को सम्मानित करने के फैसले का स्वागत करते हैं। हर उस सैनिक और पुलिस कर्मी को सम्मानित किया जाना चाहिए जो देश हित में कोई ऐसा कदम उठाता है। ऐसी स्थिति में मेजर गोगोई द्वारा जो फैसला लिया गया उससे काफी लोगों की जान बचाई गई। हम चाहते हैं कि जो कोई भी सैन्य या पुलिस अधिकारी कोई ऐसा काम करे जो देश के हित में हो उससे जरूर सम्मानित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विपक्ष द्वारा इस फैसले की लगातार आलोचना की जा रही है। नेशनल कांफ्रेंस के बडगाम से विधायक आगाह सैयद रुहुल्ला ने कहा कि यह फैसला ठीक गृह मंत्री के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि केवल कश्मीर ही नहीं, कश्मीरी भी उनके हैं। रुहुल्ला ने कहा कि केंद्र के मंत्री की ओर से ऐसा बयान सामने आने के बाद सेना ने बिना जांच पूरी किए उस अधिकारी को सम्मानित करने की घोषणा की, जिसने एक कश्मीरी को अपमानित किया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि जब इस घटना का वीडियो वायरल हुआ था तब भी नेकां के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा ही इस मामले को ह्यूमन शील्ड का हवाला देते हुए उछाला गया था और सेना के इस कदम को गलत ठहराया था।