फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BJP said Administration should make women aware on Sakhi scheme cases of domestic violence increase in villages

भाजपा ने कहा: सखी योजना पर महिलाओं को जागरूक करे प्रशासन, गांवों में घरेलू हिंसा के मामले बढ़े

Thu, 10 Jun 2021 03:28 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 10 Jun 2021 03:28 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश में जन जागरूकता की कमी करने के कारण महिलाओं को अभी तक योजना के बारे में जानकारी नहीं है। 
 

विज्ञापन
BJP said Administration should make women aware on Sakhi scheme cases of domestic violence increase in villages
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता रजनी सेठी ने प्रदेश प्रशासन से महिलाओं के कल्याण से संबंधित सखी योजना के बारे में जन जागरूकता फैलाने की अपील की है। जम्मू पार्टी मुख्यालय में बुधवार को पत्रकार वार्ता में रजनी सेठी ने कहा केंद्र सरकार ने घरेलू हिंसा के मामलों में महिलाओं को मदद मुहैया करवाने के उद्ददेश्य से 24 घंटे काम करने वाली हेल्पलाइन को सखी योजना के नाम से शुरू किया है।

विज्ञापन


प्रशासन को इस महत्वपूर्ण योजना के बारे में समाज खासतौर से महिलाओं में जागरूकता लाने के लिए अभियान चलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के दूरदराज के क्षेत्रों का दौरा करने के दौरान उन्होंने पाया कि वहां पर महिलाओं पर घरेलू हिंसा के मामले काफी ज्यादा हैं।
विज्ञापन


महिलाओं को घरेलू हिंसा होने पर सखी योजना के तहत हेल्पलाइन नंबर 181 पर कॉल करके सरकारी मदद लेनी चाहिए। इस अवसर पर आयुष्मान भारत योजना की प्रदेश संयोजक कुंति जसरोटिया और भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता डॉ. अवनी पचनंदा भी मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed