फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BJP's state executive meeting for the first time in KASHMIR history , begins today

कश्मीर में पहली बार भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आज से शुरू

Sat, 28 Oct 2017 12:35 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Sat, 28 Oct 2017 12:35 PM IST
विज्ञापन
 BJP's state executive meeting for the first time in KASHMIR history , begins today
- फोटो : FILE PHOTO

मोदी सरकार के जम्मू-कश्मीर में सभी पक्षों से बातचीत के लिए वार्ताकार की नियुक्ति के बाद बने माहौल के बीच प्रदेश भाजपा के इतिहास में कश्मीर में पहली बार राज्य कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक आज से शुरू होगी।

विज्ञापन


 शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कंवेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में होने जा रही बैठक में हिस्सा लेने के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सत शर्मा कई पदाधिकारियों के साथ शुक्रवार को श्रीनगर पहुंचे। शनिवार को पदाधिकारियों की बैठक होगी। 
विज्ञापन


रविवार को पूरी प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक होगी। इसमें रियासत के हालात से लेकर, भाजपा मंत्रियों के कामकाज, आगामी मंत्रिमंडल फेरबदल, पीडीपी-भाजपा संबंधों और पार्टी को कश्मीर में और मजबूत करने की रणनीति व वर्तमान के मुद्दों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में हिस्सा लेने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना वीरवार को ही जम्मू पहुंच गए। प्रदेश कार्यकारिणी की कश्मीर में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय महासचिव राम माधव के भी पहुंचने के आसार हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह, उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह, राज्य भाजपा के सांसद, विधायक व पदाधिकारियों को भी बैठक में हिस्सा लेना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed