फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BJP's Hina says people will pick up guns if Article 370 scrapped

370 को हटाया तो उठा लूंगी बंदूक: हिना

Sat, 15 Nov 2014 03:35 PM IST
Updated Sat, 15 Nov 2014 03:35 PM IST
विज्ञापन
BJP's Hina says people will pick up guns if Article 370 scrapped

जम्मू-कश्मीर में मिशन 44 लेकर चल रही भाजपा के एजेंडे में अनुच्छेद 370 शामिल है। जबकि अनुच्छेद 370 पर भाजपा में ही दो फाड़ होते दिख रहे हैं। कश्मीर में भाजपा का चेहरा बन चुकीं डॉ. हिना बट ने इस मामले में चौंकाने वाला बयान देकर घाटी में भाजपा को ही असमंजस में डाल दिया है।

विज्ञापन


बट ने कहा है कि अगर अनुच्छेद 370 हटाया जाता है तो वह बंदूक भी उठा सकती हैं।

उनका कहना है कि कश्मीर और यहां की अवाम की पहचान के लिए अनुच्छेद 370 का रहना जरूरी है, अगर ये अनुच्छेद हटाया जाता है तो हमारी पहचान भी मिट जाएगी और यह हमें मंजूर नहीं है।

विज्ञापन

मैं तो ऐसा कोई घोषणापत्र नहीं देखा

BJP's Hina says people will pick up guns if Article 370 scrapped

बता दें कि हिना बट श्रीनगर के अमीराकदल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी हैं। हिना ने कहा कि, घाटी में कुछ लोग बिना बात के अनुच्छेद 370 को लेकर विवाद पैदा करने में लगे हुए हैं। हमारी पार्टी के चुनाव घोषणापत्र में इसे हटाने का जिक्र कब हुआ है? हिना ने कहा, मैंने तो ऐसा कोई घोषणापत्र नहीं देखा। किसी ने देखा हो तो बताए।

हिना ने कहा कि, भाजपा की कश्मीर में लगातार बड़ रही लोकप्रियता से हमारे विरोधी बौखलाए हुए हैं। हिना का कहना है कि हम घाटी में मिशन 44 को अंजाम देने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं लेकिन इसके ल‌िए अनुछेद 370 की बात नहीं की जा रही है न ही उसके साथ छेड़छाड़ का कोई इरादा है।

हिना ने कहा, हमारे घोषणापत्र में भी इसको लेकर कोई जिक्र नहीं मिलेगा। हिना ने साफ किया कि अनुछेद 370 से छेड़छाड़ हुई तो कश्मीरी बंदूक उठा लेंगे और जैसा की आप जानते हैं मैं भी एक कश्मीरी हूं।

ऐसा सोचा भी तो ब‌िगड़ जाएंगे घाटी के हालात

BJP's Hina says people will pick up guns if Article 370 scrapped

हिना का कहना है कि घाटी में भाजपा की मजबूत स्थिति को देखते हुए हमारे विरोधी अनुछेद 370 को भाजपा के खिलाफ मुद्दा बनाना चाहते हैं। चाहे नेशनल कांफ्रेंस हो, पीडीपी या फिर कांग्रेस सभी मोदी लहर के आगे हताश हो चुके हैं। ऐसे में सभी अनुच्छेद 370 को लेकर बेकार के दावे कर रहे हैं।

हिना ने कहा कि भाजपा नेतृत्व को भी पता है कि अनुच्छेद 370 जम्मू-कश्मीर के लिए बहुत अहम है। यह घाटी के लोगों की भावनाओं से जुड़ा अहम हुआ मुद्दा है और इसके साथ कोई छेड़छाड़ नहीं हो सकती।

अगर इस अनुच्छेद से कोई छेड़छाड़ की गई तो कश्मीर के हालात बिगड़ सकते हैं। मैं भी उसी दिन भाजपा से किनारा कर लूंगी जिस दिन अनुछेद 370 को हटाने के बारे में पार्टी विचार भी करेगी। हिना का दावा है कि पार्टी भी इसे नहीं छेड़ेगी और न यह पार्टी के चुनावी घोषणापत्र में शामिल होगा।

विज्ञापन

जेठमलानी ने भी समझाया था पीएम मोदी को

BJP's Hina says people will pick up guns if Article 370 scrapped

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा था कि भाजपा के चुनावी घोषणापत्र में अनुच्छेद 370 को हटाए जाने का जिक्र किया जाएगा।

लेकिन इससे पहले वरिष्ठ भाजपा नेता राम जेठमलानी यह दावा भी कर चुके हैं कि उनके समझाने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को इस बारे में चुप रहने के निर्देश दिए हैं।

राम जेठमलानी ने भारत-पाकिस्तानी सीमा विवाद पर बोलते हुए परवेज मुशर्रफ के चार सूत्री एजेंडे को सही ठहराया था और कहा था कि, अनुछेद 370 के साथ छेड़छाड़ संभव नहीं है इसलिए इसे मुद्दा नहीं बनाया जाना चा‌‌हिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed