फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BJP Ready for Celebration of Victory in Parliamentary Poll

Jammu News: जीत के जश्न की तैयारियां मुकम्मल, फूल और मिठाई की अग्रिम बुकिंग

विज्ञापन
BJP Ready for Celebration of Victory in Parliamentary Poll
फोटो शाम लाल और राकेश कुमार
विज्ञापन

-----------------------------------------


जीत के जश्न की तैयारियां जाेरों पर, फूल और मिठाई की दुकानों में हुई बुकिंग
भाजपा कार्यालय बख्शी नगर में बनाए गए दो क्विंटल लड्डू बनाए, नई बस्ती में भी होगा जश्न
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। संसदीय चुनाव परिणाम आने के बाद जीत का जश्न मनाने के लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं। बख्शी नगर कार्यालय से दो क्विंटल लड्डू बनाए गए हैं। इसके अलावा जीत के लिए डीजे और ढोल नगाड़ों की व्यवस्था की गई है। यह सब प्रेम गुप्ता और सुरेंद्र चौधरी की देखरेख में हुआ है। वहीं, नई बस्ती भाजपा कार्यालय में जश्न मनाने की भी तैयारी है। यहां पर बाइक रैली भी निकाली जानी है। फूल और मिठाइयों की दुकानों में बुकिंग सोमवार सुबह ही हो गई। इसके लिए 20 किलो फूल और 101 फूलों के हार की मांग की गई है। इसके अलावा 101 किलो लड्डू के आर्डर दिए गए हैं। पूर्व पार्षद पवन सिंह ने कहा कि आर्डर दे दिया गया है।
विज्ञापन

101 फूलों के हार तैयार करने पर काम चल रहा : शाम लाल
उधर, नई बस्ती में फूलों का कारोबार करने वाले शाम लाल ने कहा कि एक पार्टी की ओर से मांग आई है। अब 101 फूलों के हार तैयार करने पर काम चल रहा है। मंगलवार को हार को पार्टी मुख्यालय पहुंचाया जाना है। 50 रुपये प्रति किलो के हिसाब से फूलों का दाम तय हुआ है। इसी के साथ ही मिठाई की दुकान करने वाले राकेश कुमार ने कहा कि 101 किलोग्राम लड्डू का आर्डर है। मिठाइयां तैयार की जा रही हैं। दोपहर से पहले मिठाई दी जानी है। रातभर काम चलेगा। वहीं, भाजपा पार्टी सूत्रों के अनुसार पार्टी मुख्यालय में जीत का जश्न मनाने की तैयारी है। यहां दो क्विंटल लड्डू तैयार करने पर काम चल रहा है। इसके अलावा ढोल बजाने वाले कटड़ा से बुलाए गए हैं। इसके अलावा नर्सरियों से भी फूलों की डिमांड दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------

अभी तक कोई आर्डर नहीं मिला : बंटू राम

इंदिरा चौक में फूलों का कारोबार करने वाले बंटू राम ने कहा कि शहरभर में हर रोज 20 क्विंटल फूलों का कारोबार होता है। चुनाव में जीत के जश्न के लिए अभी तक कोई ऑर्डर नहीं मिला है। स्थानीय निकाय और विस चुनाव के परिणामों के दौरान हर बार 10 क्विंटल फूल अतिरिक्त मंगवाने पड़ते थे। इसके अलावा शिव मंदिर तवी पुल के पास फूलों बेचने वाले गोपाल राम ने कहा कि शाम तक कोई आर्डर नहीं आया है। आर्डर आएगा तो फूल दिए जाएंगे। हर बार फूलों की डिमांड आती थी। इसी तरह ज्यूल चौक में बैड पार्टी में काम करने वाले गोपाल राम ने कहा कि इस बार कोई आर्डर नहीं मिला है। इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article