फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bjp rally and meeting in anatnag jammu and kashmir

जम्मू-कश्मीरः अनंतनाग में मुठभेड़ के बीच भाजपा नेताओं ने की जनसभा

Sat, 24 Mar 2018 11:06 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू Updated Sat, 24 Mar 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
bjp rally and meeting in anatnag jammu and kashmir
- फोटो : AMAR UJALA

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकियों के साथ मुठभेड़ के बावजूद बीजेपी नेताओं ने जनसभा की।  भाजपा के विधान परिषद के सदस्य सोफी युसुफ ने शनिवार को कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगामके टाउन हाल में रैली निकाली।

विज्ञापन


इस अवसर पर लोगों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सोफी ने कहा कि पाकिस्तान से तब तक वार्ता संभव नहीं हैं जब तक वह आतंकवाद को समर्थन जारी रखता हैं। उन्होंने कहा पाकिस्तान को हमारे देश से बातचीत शुरू करने लायक माहौल बनाने के लिए कश्मीर में आतंकवाद को समर्थन बंद करना होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार साल में देश में उतना विकास कर दिया हैं जितना कांग्रेस साठ सालों में नहीं कर पाई। उन्होंने रास्ता भटके हुए युवाओं को मुख्यधारा में शामिल होने की अपील भी की। गौरतलब है कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के डूरू में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकी मार गिराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारे गए आतंकियों के पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक मारे गए दोनों आतंकी पाकिस्तानी हैं। इसके साथ ही वो जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी बताए जा रहे हैं। गौरतलब है कि पुलिस ने पहले इन आतंकियों के तार लश्कर से जुड़े होने की बात कहीं थी। रात से चल रहे सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ खत्म हो गई है। 


इलाके में भड़की हिंसा
आतंकियों को मारे जाने के बाद इलाके में हिंसा भड़क उठी। स्थानीय युवाओं ने सुरक्षाबलों पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने भी हालात को काबू करने के लिए हल्के बल का प्रयोग किया। इस दौरान सुरक्षाबलों ने आंसू गैस के गोले भी दागे। एहतियात के तौर पर इलाके में अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती कर दी गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed