फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BJP put on hold on article 370

भाजपा ने अनुच्छेद 370 को ठंडे बस्ते में डाला

Sun, 16 Nov 2014 09:41 AM IST
Updated Sun, 16 Nov 2014 09:41 AM IST
विज्ञापन
BJP put on hold on article 370

भाजपा ने मिशन 44 प्लस को अब मिशन 50 में बदल दिया है। पार्टी जम्मू, कश्मीर और लद्दाख तीनों संभागों में अधिक से अधिक सीटें हासिल करने के लिए कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहती। लिहाजा, तीनों संभागों के लिए अलग-अलग रणनीति पर काम हो रहा है। जम्मू में भाजपा का पहले से जनाधार रहा है लेकिन कश्मीर में नए जनाधार की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल मांगे मोर की बात करते रहे हैं इसलिए कश्मीर में टारगेट बढ़ाया गया है। लद्दाख और कश्मीर में मोदी के विकास पुरुष की छवि को भुनाने पर जोर है। इस कारण कश्मीर में अनुच्छेद 370 और अफस्पा की वापसी का मुद्दा ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। इन दोनों मुद्दों पर कश्मीरियों का विरोध रहा है। वैसे जम्मू में अनुच्छेद 370 का मुद्दा बाद में उठाया जा सकता है।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के नतीजे ने भाजपा को उत्साहित किया और पार्टी ने जम्मू कश्मीर में सरकार बनाने की रणनीति तय की। लोकसभा चुनाव में तीन सीटें और 32.4 प्रतिशत वोट हासिल कर भाजपा रियासत में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर चुकी है। पीडीपी ने भी लोस की तीन सीटें हासिल की थीं, लेकिन उसे सिर्फ 20.5 प्रतिशत वोट ही मिले। इसी तरह शून्य स्कोर करने वाली कांग्रेस को 22.9 और नेशनल कांफ्रेंस को 11.1 फीसदी वोट हासिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवेदनशील मुद्दों से बच रही है भाजपा

BJP put on hold on article 370

इस बार विधानसभा चुनाव में मतदान तिथियों का गणित भाजपा को अपने पक्ष में लग रहा है। कश्मीर की सभी सीटों पर चुनाव चौथे चरण में 14 दिसम्बर तक समाप्त हो जाएंगे जबकि जम्मू संभाग की सभी सीटों पर चुनाव पांचवें चरण में 20 दिसंबर को है।

कश्मीर के चुनाव तक भाजपा अनुच्छेद 370 के मुद्दे पर नरमी बरतने की रणनीति पर चल रही है। बाद में अंतिम चरण के मतदान में यह मुद्दा गरमाया जा सकता है।

पीएमओ में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह का कहना है कि पार्टी ने अनुच्छेद 370 के मुद्दे को छोड़ा नहीं है। दूसरी ओर, रियासत कांग्रेस अध्यक्ष सैफुद्दीन सोज कहते हैं कि भाजपा कश्मीर में आरएसएस का एजेंडा थोप रही है।

कश्मीर में सेना और अफस्पा की वापसी का मुद्दा प्रमुख रहा है। भाजपा के कश्मीरी नेता भी अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के विरोध में हैं। इसलिए पार्टी इन संवेदनशील मुद्दों पर मुखर होने से बचना चाह रही है।

अफस्पा पर भाजपा हुई खामोशी

BJP put on hold on article 370

भाजपा सेना  और अफस्पा हटाने के मुद्दे पर खामोशी ओढ़ रही है। घोषणा पत्र में अनुच्छेद 370 पर चर्चा कराए जाने की बात शामिल हो सकती है। भाजपा ने पहले सभी 87 सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना बनाई थी लेकिन अब यह आंकड़ा 72 से अधिक नहीं होगा।

अघोषित गठबंधन के तहत सज्जाद लोन के पीपुल्स कांफ्रेंस के लिए सीटें छोड़ी जा रहीं हैं। अन्य छोटे दलों से चुनाव बाद गठबंधन की रणनीति के तहत तालमेल किया गया है।

जम्मू संभाग में रिफ्यूजियों का मुद्दा एजेंडे में ऊपर है। इसके अलावा इस संभाग की उपेक्षा को भी भुनाने की कोशिश होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed