फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BJP protest against the pak firing

प्रदेश भाजपा ने अपनी ही सरकार पर साधा निशाना

Tue, 07 Oct 2014 03:04 AM IST
Updated Tue, 07 Oct 2014 03:04 AM IST
विज्ञापन
BJP protest against the pak firing

सांसद से केंद्र में मोदी सरकार के सत्तासीन होने के बाद से सीमा पर पाकिस्तान की ओर से आए दिन किए जा रहे युद्ध विराम के उल्लंघन के सवाल के जवाब में कहा कि पाकिस्तान की गोलाबारी का करारा जवाब दिया जाता है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा गृह मंत्री राजनाथ सिंह की तरफ से इस संबंध में सुरक्षा बलों को हिदायत दी गई है। उन्होंने कहा पिछले दिनों पाकिस्तान को युद्ध विराम के उल्लंघन का करारा जवाब मिलने के बाद उनके सैनिक सफेद झंडे दिखाने को मजबूर हो गए थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सीमांत इलाकों में हालात गंभीर है और लोगों की सुरक्षा के लिए उन्हें रियासती सरकार को सुरक्षित स्थानों पर प्रति परिवार दस मरले जमीन देनी चाहिए। घायलों के उपचार का पूरा खर्च राज्य सरकार को उठाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर विधायक दल के  नेता अशोक खजूरिया, चुनाव प्रचार अभियान कमेटी के चेयरमैन डा. निर्मल सिंह, सचिव सत शर्मा, विधायक सुखनंदन चौधरी, प्रवक्ता बलवीर राम आदि भी थे।

भाजपा अध्यक्ष ने साधा पाक पर निशाना

BJP protest against the pak firing

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष एवं सांसद जुगल किशोर शर्मा ने सीमा पर हालात को बर्दाश्त से बाहर बताते हुए केंद्र सरकार से पाकिस्तान को करारा सबक सिखाने पर जोर दिया है।

जीएमसी अस्पताल जम्मू में अरनिया सेक्टर में रिहायशी इलाकों पर पाक गोलाबारी में घायलों का हालचाल जानने के बाद पत्रकारों से बातचीत में सांसद जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि हालात अब बर्दाश्त से बाहर हो गए हैं।

नागरिक बस्तियों को सीधा निशाना बनाया गया है। छोटे छोटे बच्चे घायल हुए हैं। पांच नागरिकों की मौत हुई है। बड़ी संख्या में घायल है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed