{"_id":"425697efc5474eb9e3d7f38d8a97539e","slug":"bjp-promises-fulfilled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘वादे पूरा करेगी भाजपा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘वादे पूरा करेगी भाजपा’
ब्यूरो, अमर उजाला/राजोरी
Updated Wed, 04 Feb 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस चुनावों से पहले जनता के साथ किए वायदों को पूरा करने और विकास के कार्य करने को विचार-विमर्श करने के लिए मंगलवार को भाजपा कोर ग्रुप की बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन
डाकबंगले में भाजपा के संगठन महासचिव अशोक कौल, राज्य उपाध्यक्ष विबोध गुप्ता, नौशेरा विधायक रविंद्र रैणा, कालाकोट विधायक अब्दुल कोहली सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
बैठक में दोनों जिले से भाजपा की टिकट पर चुनाव हार चुके प्रत्याशियों ने भी अपने क्षेत्रों में आ रही परेशानियों को कोर के समक्ष रखा और तुरंत समाधान करने की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
वहीं बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए विधायक रविंद्र रैणा व राज्य उपाध्यक्ष विबोध गुप्ता ने बताया कि राज्य में जल्द ही गठबंधन की सरकार बनेगी। भ्रष्टाचार, महंगाई व कुशासन खत्म करने के वायदों काो भाजपा पूरा करेगी।
विशेष कर राजोरी-पुंछ सीमावर्ती जिलों के जनता के साथ पिछले करीब छह दशकों से हो रहे भेदभाव और पक्षपात को खत्म करने के लिए भाजपा हर संभव प्रयास करेगी।