फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BJP-PDP pact held up as Sangh rules out any deal on AFSPA - J&K Govt Formation

BJP-PDP सरकार के रास्ते में रोड़ा बना संघ!

Wed, 18 Feb 2015 05:21 PM IST
Updated Wed, 18 Feb 2015 05:21 PM IST
विज्ञापन
BJP-PDP pact held up as Sangh rules out any deal on AFSPA - J&K Govt Formation

जम्मू-कश्मीर में भाजपा और पीडीपी सरकार बनाने की कोशिश एक बार फिर खटाई में पड़ती नजर आ रही है। दोनों दलों के बीच चल रही वार्ता में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आड़े आ रहा है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक पीडीपी की शर्तों पर संघ परिवार में मतभेद है। संघ ने सैद्धांतिक मसलों पर भाजपा को न झुकने की नसीहत भी दी है, जिससे पार्टी असमंजस में है। अफस्पा की एक साल में वापसी और अनुच्छेद 370 पर लिखित रूप में यथास्थिति को स्वीकार करने जैसे मुद्दे संघ परिवार पचा नहीं पा रहा है।
विज्ञापन


संघ की नसीहत के मद्देनजर भाजपा ने विवादास्पद मुद्दों को परे रखकर विकास के मुद्दे पर न्यूनतम साझा कार्यक्रम बनाने की पहल की थी लेकिन अब पीडीपी ने इस फार्मूले को खारिज कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन मुद्दों पर अड़ी पीडीपी

BJP-PDP pact held up as Sangh rules out any deal on AFSPA - J&K Govt Formation

पीडीपी सूत्रों के मुताबिक अफस्पा की एक साल में वापसी, अनुच्छेद 370 पर यथास्थिति, पाकिस्तान से वार्ता और हुर्रियत से अलग बातचीत जैसे मुद्दे किसी कीमत पर छोड़े नहीं जा सकते। वेस्ट पाकिस्तानी रिफ्यूजियों को नागरिकता का भी पीडीपी विरोध कर रही है। इसके अलावा पीओके से तमाम बंदिशें हटाने की शर्त है।

दिल्ली में हार के बाद भाजपा आलाकमान जम्मू कश्मीर में जल्द सरकार गठन करना चाहता है। भाजपा का मानना है कि इससे देश भर के कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हो सकता है।

अगर किसी सूरत में भाजपा सरकार में शामिल नहीं होती है तो भाजपा को भारी नुकसान का खतरा है। लिहाजा भाजपा गठबंधन पर लचीला रुख अपना कर चल रही थी। पीडीपी को संतुष्ट करने के लिए पार्टी ने रोटेशनल सीएम का दावा भी छोड़ दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed