फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bjp pdp has only 12 members in JKLC

केवल 12 सदस्य, अल्पमत में आई भाजपा-पीडीपी

Sat, 28 Mar 2015 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 28 Mar 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
bjp pdp has only 12 members in JKLC

विधान परिषद में रिक्त पड़ी मनोनीत सदस्यों की सीटों के तय समय पर भरने में हो रही देरी की वजह से पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार अल्पमत में चल रही है। आठ सदस्यों के मनोनीत होने के बाद भाजपा-पीडीपी के सदस्यों की संख्या 12 से 20 हो जाएगी और गठबंधन सरकार अल्पमत से बहुमत में आ जाएगी।

विज्ञापन


विधान परिषद के आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 27 मार्च को विधान परिषद के चेयरमैन अमृत मल्होत्रा सहित पांच सदस्यों रविंद्र कुमार शर्मा, बशीर अहमद माग्रे, अजय कुमार सडोत्रा और शेख गुलाम कादिर परदेसी के रिटायर हो जाने और इससे पूर्व जावेद अहमद राणा के विधानसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद से सीट खाली है।
विज्ञापन


नेकां सदस्य रहे शेख गुलाम रसूल ने 13 नवंबर 2014 को इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से उनकी सीट भी खाली हुई है। इससे पूर्व एक अन्य मनोनीत सदस्य सुभाष गुप्ता पहले ही रिटायर हो चुके हैं। कुल मिलाकर विधान परिषद में आठ मनोनीत सदस्यों की सीटें खाली हैं। इन सीटों पर पीडीपी और भाजपा को अपने सदस्यों को राज्यपाल के माध्यम से मनोनीत करवाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहरहाल तय समय पर सदस्यों के मनोनीत न होने की वजह से गठबंधन सरकार के लिए कई बिलों को पारित करवाने में परेशानी आ सकती है। भाजपा को विधानसभा का स्पीकर पद देने के बाद पीडीपी के किसी सदस्यों को विधान परिषद का चेयरमैन बनाने से पूर्व आठ सदस्यों को मनोनीत करना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed