फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BJP, PDP come closer to alliance in Jammu and Kashmir

मुफ्ती को सीएम पद देने के लिए राजी हुई भाजपा

Tue, 06 Jan 2015 12:38 AM IST
Updated Tue, 06 Jan 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
BJP, PDP come closer to alliance in Jammu and Kashmir

रियासत में नई सरकार की तस्वीर जल्द साफ हो सकती है। पीडीपी और भाजपा दोनों ने गठबंधन सरकार बनाने के लिए एक-दूसरे को सकारात्मक संकेत दिए हैं। खासतौर पर भाजपा अंदरखाने उपमुख्यमंत्री पद के बदले पीडीपी को पूरे कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री पद देने पर राजी है।

विज्ञापन


हालांकि, जम्मू से गए कोर कमेटी के सदस्यों ने इस बात पर जोर दिया कि जहां तक संभव हो मुख्यमंत्री भाजपा का ही होना चाहिए। अंतत: हाईकमान का फैसला सबको मंजूर होगा। माना जा रहा है कि सरकार गठन के मामले में अड़चनों को दूर करने के लिए दोनों दल अनुच्छेद 370 और अफस्पा पर भी चुप्पी साध सकते हैं।
विज्ञापन


पीडीपी ने बीते दिनों भाजपा के समक्ष मुफ्ती मोहम्मद सईद को 6 साल के लिए मुख्यमंत्री बनाने, अफस्पा हटाने और अनुच्छेद 370 से किसी भी तरह की छेड़छाड़ न करने की शर्त रखी थी। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के निवास पर जम्मू-कश्मीर कोर ग्रुप की बैठक में सरकार की अगुवाई की सारी संभावना खत्म हो जाने के बाद सत्ता में भागीदार बनने पर सहमति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडीपी ने अफस्पा हटाने की शर्त को स्वीकार नहीं किया

BJP, PDP come closer to alliance in Jammu and Kashmir

बैठक के बाद पार्टी महासचिव राम माधव ने कहा भी कि बैठक में पीडीपी की ओर से की गई पहल के मद्देनजर सरकार बनाने के लिए बातचीत जारी रखने का फैसला किया गया है। बैठक में पीडीपी की तीनों शर्तों पर गंभीर मंथन हुआ। इस दौरान यह भी तय हुआ कि पीडीपी की राज्य से अफस्पा हटाने की शर्त को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि राज्य विधानसभा का कार्यकाल 20 जनवरी को खत्म हो रहा है। राष्ट्रपति शासन से बचने के लिए किसी भी सूरत में 19 जनवरी तक सरकार का गठन होना जरूरी है।


बैठक में शामिल कोर कमेटी के एक प्रमुख सदस्य ने बताया कि भाजपा मुख्यमंत्री पद चाहती है। बैठक में सरकार गठन में कोई जल्दबाजी न करने और गठबंधन पर विकल्प खुले रखने पर सहमति बनी। शाह ने कोर कमेटी को विश्वास में लेकर ही गठबंधन पर फैसला लेने का आश्वासन दिया है।

सरकार गठन की र्कोई जल्दबाजी पार्टी नहीं

BJP, PDP come closer to alliance in Jammu and Kashmir

भाजपा कोर कमेटी के सदस्यों ने राष्ट्रीय महासचिव राम माधव की मौजूदगी में अमित शाह के समक्ष अपना पक्ष रखते हुए कहा कि राज्य में पहली बार भाजपा को 25 सीटों पर जीत हासिल हुई है। जन आकांक्षाओं के मुताबिक मुख्यमंत्री पद भाजपा को मिलना चाहिए। कमेटी ने भाजपा के एजेंडे से किसी प्रकार की ओर छेड़छाड़ न करने की भी बात कही।

शाह ने आश्वासन दिया कि सरकार गठन की र्कोई जल्दबाजी पार्टी नहीं करेगी। प्रदेशाध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि कमेटी ने राष्ट्रीय नेतृत्व के समक्ष अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। गठबंधन पर विकल्प खुले रखे जाएंगे।

प्रदेश कोर कमेटी के नेताओं में प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद जुगल किशोर शर्मा, राष्ट्र्रीय कार्यकारिणी के सदस्य शमशेर सिंह, डॉ. निर्मल सिंह, बाली भगत, कवींद्र गुप्ता, महासचिव संगठन अशोक कौल, अशोक खजूरिया और राजीव जसरोटिया शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed