आम बजट में दिखेगी BJP-PDP मिलन की झलक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा और पीडीपी के दिल मिलने की झलक आम बजट में भी देखने को मिलेगी। वित्त मंत्री अरुण जेटली जम्मू-कश्मीर के लोगों खासकर कश्मीर घाटी और लद्दाख क्षेत्र के लिए कई घोषणाएं कर सकते हैं।
बताया जा रहा है कि भाजपा और पीडीपी के बीच अप्रत्याशित गठबंधन को मिसाल बनाने के लिए मोदी सरकार राज्य पर विशेष मेहरबानी दिखाने के प्रयास में है, ताकि यह गठबंधन प्रदेश के लोगों के दिल में उतर सके।
इस प्रयास में केंद्रीय बजट के जरिये सरकार प्रदेश के लिए कुछ अलग से घोषणाएं करने की तैयारी में है। दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर में गठबंधन की दोस्ती पक्की होने के बाद केंद्र सरकार ने अनुच्छेद 370 पर भी अपनी स्थिति साफ कर दी है।
जम्मू क्षेत्र के लिए आईआईटी का ऐलान हो सकता है
गृह मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि इसमें छेड़छाड़ करने का उसका कोई इरादा नहीं है। भाजपा और पीडीपी के बीच गठबंधन को क्रांतिकारी कदम बताते हुए एक केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह प्रदेश और राष्ट्र के लिए बेहद लाभकारी होगा।
इससे जहां जम्मू क्षेत्र के भाजपा नेताओं को कश्मीर घाटी की स्थिति का अहसास होगा वहीं जम्मू क्षेत्र के बारे में पीडीपी के सोच में भी बदलाव आएगा। हालांकि, उक्त केंद्रीय मंत्री ने स्वीकार किया कि गठबंधन के आगे प्रदेश के विकास की चुनौती रहेगी।
विकास के जरिए ही प्रदेश की जनता इस गठबंधन को दिल में जगह देगी। बीते बजट में सरकार ने कश्मीर क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय पशमीना केंद्र खोलने और जम्मू क्षेत्र के लिए आईआईटी का ऐलान किया था।
सरकार की तैयारी ठीक उसी तर्ज पर लद्दाख और घाटी क्षेत्र में शिक्षा और उद्योग के नए केंद्र खोलने की है। सरकार के आगे सबसे बड़ी चुनौती जम्मू-कश्मीर के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने की है।