फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bjp nominated new party members

मिशन 44 प्लस: भाजपा के नए पदाधिकारी मनोनीत

Tue, 30 Sep 2014 06:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 30 Sep 2014 06:38 PM IST
विज्ञापन
bjp nominated new party members

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद जुगल किशोर शर्मा ने सोमवार को पार्टी के कई नेताओं को विभिन्न पदों के लिए मनोनीत किया। इनमें चौधरी तालिब हुसेन, हाजी ताज खान, मोती कौल, प्रताप सिंह जंबाल, डा. कृष्ण लाल भगत, गुलाम कादिर वानी, डा. विवेक शर्मा और तारिक हुसेन कीन को राज्य कार्यकारी कमेटी में स्पेशल इन्वाइटी मनोनीत किया गया है।

विज्ञापन


रियासी के रछपाल सिंह अतिरिक्त राज्य कार्यालय सचिव बनाया गया है। इसी तरह पूर्व आईजी एसएस बिजराल को जेके सेल का राज्य संयोजक, रिटायर्ड आईजी गुलजार सिंह सलाथिया और एडवोकेट राजिंद्र सिंह जंबाल को जेके सेल के राज्य सह संयोजक, डा. नसीम चौधरी, सविता बख्शी, केके गुप्ता, रिटायर्ड डीएसपी केपी सिंह, अमानत अली शाह और राम रतन शर्मा को जेके सेल का सदस्य मनोनीत किया गया है।
विज्ञापन


रवि शर्मा को एनजीओ सेल का राज्य संयोजक, नीलम महाजन को सह संयोजक और प्रणीश महाजन को एजूकेशन सेल का संयोजक मनोनीत किया गया है। पूर्व विधायक प्रेम लाल को एमपी, एमएलए सेल का सह संयोजक बनाया है। डा. एके खारू को भाजपा डाक्टर सेल का सह संयोजक और राजेश शर्मा और डा. बीके रैणा को सेल का सदस्य बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिटायर्ड सीईओ अशोक शर्मा को टीचर सेल का सह संयोजक, मितु राजपूत, उषा सलाथिया और जुगल शर्मा को विभिन्न सेल का सह संयोजक की जिम्मेदारी दी। रिटायर्ड कर्नल हरपाल सिंह को एक्स सर्विसमेन सेल का राज्य सह संयोजक बनाया।


अरुण कुमार गुप्ता को सीए सेल का सदस्य, रिटायर्ड एसएसपी विरेंद्र कुमार बाली को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का सह संयोजक और गुरमीत रंधावा, प्रो. गौरी को सदस्य बनाया गया है। एडवोकेट नवीद चौधरी को भाजयुमो का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed