जम्मू-कश्मीरः भाजपा सांसद जुगल किशोर शर्मा कोरोना संक्रमित, संपर्क में आए लोगों से की ये अपील
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-पुंछ संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद जुगल किशोर शर्मा की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है। जिसमें उन्होंने कहा कि मुझे रात हल्का बुखार था। मैंने स्वयं कोविड टेस्ट करवाया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद उन्होंने कहा कि उन लोगों से मेरा अनुरोध है जो इन दिनों मेरे संपर्क में थे, वह सुरक्षा की दृष्टि से अपनी जांच करवा लें।
मुझे रात हल्का बुखार था मैंने स्वयम COVID का टेस्ट करवाया जिसकी रिपोर्ट Positive आयी है। मेरा उन लोगों से अनुरोध है जो इन दिनों मेरे संपर्क में थे कि वह सुरक्षा की दृष्टि से अपनी जांच करवा लें।विज्ञापन— Jugal Kishore Sharma (@mpjugalkishore) August 27, 2020