फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bjp mlc urges Rajnath to increase efficiency of J&K govt

कश्मीर मुद्दे पर राजनाथ से मिले भाजपा के MLC

Thu, 02 Jul 2015 05:04 PM IST
एजेंसी/जम्मू
एजेंसी/जम्मू Updated Thu, 02 Jul 2015 05:04 PM IST
विज्ञापन
bjp mlc urges Rajnath to increase efficiency of J&K govt

जम्मू कश्मीर में भाजपा के एमएलसी सुरिन्दर अंबरदार ने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से आग्रह किया है कि वह जम्मू-कश्मीर में गठबंधन सरकार की कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से कोई उचित एंव जबावदेह व्यवस्था बनाएं।

विज्ञापन


गुरुवार को भाजपा की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार राजभवन में राजनाथ सिंह के साथ मुलाकात में अंबरदार ने कहा कि दोनों दलों में परस्पर विश्वास की कमी को कम करने की दिशा में काम करने पर भी जोर दें ताकि सरकार और लोगों के बीच रिश्ते मजबूत हो सकें।
विज्ञापन


भाजपा एमएलसी ने विकास के मुद्दों को तरजीह देने की जरूरत पर जोर दिया, क्योंकि जम्मू कश्मीर के लोगों को मौजूदा पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार से बहुत अपेक्षाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंबरदार ने कहा कि रियासत की जन अपेक्षाओं को पूरा करने की जरूरत है ताकि पिछली सरकार के दौरान बनी मायूसी खत्म हो और जम्मू-कश्मीर देश के प्रगतिशील राज्यों की सूची में शामिल हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed