फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bjp meeting

अधिकारियों को बताएं लोगों की समस्याएं

विज्ञापन
bjp meeting
आरएस पुरा कस्बे में भाजपा के नेता व कार्यर्क्ता हाथों में तिरंगा जश्न मनाते हुए। अमर उजाला - फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। कस्बे के देवी द्वारा मंदिर के सभागार में भाजपा के आरएस पुरा जिला प्रधान बृजेश्वर सिंह राणा की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इसमें सदस्यता अभियान के बारे में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने चर्चा की।
विज्ञापन

बैठक में आरएस पुरा जिला के भाजपा पांचों मंडलों के पदाधिकारियों ने सदस्यता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। भाजपा के आरएस पुरा जिला प्रधान ने कहा कि पार्टी के सभी मंडलों के पदाधिकारी पार्टी की नीतियों के बारे में लोगों को जागरूक करने के साथ लोगों की दिक्कतों के बारे में जानकारी प्राप्त कर वरिष्ठ नेताओं को भी सूचित करें।
विज्ञापन

अनुच्छेद 370 के हटने से राज्य के लोगों की बेहतरी के साथ ही आतंकवाद, भ्रष्टाचार व परिवाद से मुक्ति मिलेगी। वहीं, लद्दाख व जम्मू कशमीर को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा मिलने पर रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। इस दौरान आरएस पुरा जिला के भाजपा प्रभारी जयदीप शर्मा, पूर्व विधायक अश्विनी शर्मा, पूर्व राज्यमंत्री भूषण डोगरा, जुगल डोगरा, ओम प्रकाश चाचू, आहुति शर्मा, विकास डोगरा, विक्रम संधू सहित भाजपा मंडलों के प्रधान सहित पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुच्छेद 370 को हटाने का भाजपाइयों ने मनाया जश्न
कस्बे में भाजपा कार्यकताओं ने मोदी सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 को हटाने का जश्न मनाने के साथ ही मिठाइयां बांट कर खुशी मनाई। इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तिरंगा फहराने के साथ भारत माता की जय के नारे लगाए। भाजपा के आरएस पुरा जिला प्रधान बृजेश्वर सिंह राणा व एमसी चेयरमैन सतपाल पप्पी ने कहाकि आजादी के बाद देश में पहली बार तिरंगा फहराया जाएगा। अनुच्छेद 370 व 35ए के चलते देश में दो निशान व दो विधान होने पर कश्मीरी नेताओं ने लोगों की अनदेखी करने के साथ मनमानी की। इससे अब लोगों को निजात मिलने के साथ ही सबकी बेहतरी होगी। आरएस पुरा जिला प्रभारी जयदीप शर्मा, जुगल डोगरा, पूर्व विधायक अश्विनी शर्मा ने कहा कि आजादी के बाद राज्य में रहने वाले वेस्ट पाकिस्तानी रिफ्यूजियों की चौथी पीढ़ी को नागरिकता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed