फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bjp master plan on jammu kashmir assembly election

कश्मीर घाटी में संघ दिलाएगा भाजपा को मुसलमानों का वोट

Fri, 07 Nov 2014 03:45 PM IST
Updated Fri, 07 Nov 2014 03:45 PM IST
विज्ञापन
bjp master plan on jammu kashmir assembly election

यह पढ़ने और सुनने में जरूर अजीब लग सकता है, मगर है सच। मुस्लिम विरोधी के पर्याय के रूप में देखा जाना वाला राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कश्मीर घाटी में भाजपा के लिए मुस्लिम मतों का जुगाड़ करने में जुटा है। भाजपा ने घाटी की 46 सीटों पर रणनीति बनाने का जिम्मा संघ के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार और राम माधव को सौंपी है।

विज्ञापन


कश्मीर से पुराना नाता रखने वाले राम माधव हाल ही में संघ से भाजपा में भेजे गए हैं, वहीं इंद्रेश संघ की मुसलमानों में पैठ बनाने के लिए वर्ष 2002 में गठित राष्ट्रीय मुस्लिम मंच की कमान संभाल रहे हैं। वह घाटी में कुछ संगठनों और मुस्लिम युवकों को अनुच्छेद 370 के खिलाफ आवाज बुलंद करने और भारत के पक्ष में एकीकृत कश्मीर की मांग करने के लिए एकजुट करने का प्रयास करते रहे हैं।

विज्ञापन

लद्दाख की 41 सीटों पर भाजपा आश्वस्त

bjp master plan on jammu kashmir assembly election

घाटी में भाजपा के मिशन 44 को अमली जामा पहनाने के लिए इन दोनों ने घाटी की डेढ़ दर्जन सीटें चिन्हित की है। इनमें से आधी सीटों पर भाजपा अपने दम पर जोर-आजमाइश करेगी, जबकि अन्य आधी सीटों पर उन उम्मीदवारों को जिताने में जुटेगी, जो चुनाव बाद जरूरत पड़ने पर पार्टी के काम आएंगे।

दरअसल, भाजपा जम्मू और लद्दाख संभाग की 41 सीटों पर बेहतर प्रदर्शन को लेकर भाजपा आश्वस्त है। मगर पार्टी की इच्छा घाटी में भी अपनी ताकत दिखाने की है। पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि अगर घाटी में संघ की रणनीति और सहायता से पार्टी अपने और कुछ समर्थक उम्मीदवारों की सीट निकाल लेगी तो सरकार बनाने का सपना आसानी से पूरा हो जाएगा।

राष्ट्रीय मुस्लिम मंच से जुड़े इन्हीं संगठनों और युवकों के सहारे विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है।

हिंदू मुख्यमंत्री के नारे के साथ फतह की तैयारी

bjp master plan on jammu kashmir assembly election

खास बात यह है कि पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट के मुखिया हकीम मोहम्मद यासीन, पीपुल्स कांफ्रेंस के मुखिया सज्जाद लोन की भाजपा से नजदीकी कराने में इन्हीं दो नेताओं ने अहम भूमिका निभाई है। पार्टी ने भी घाटी में उम्मीदवार तय करने में इन्हीं दो नेताओं को अहमियत दी है।

हिंदू मुख्यमंत्री के नारे के साथ फतह की तैयारी
भाजपा को उम्मीद है कि हिंदू मुख्यमंत्री का नारा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मजबूत छवि के सहारे उसे जम्मू और लद्दाख संभाग में जबर्दस्त सफलता मिलेगी। पार्टी यह भी मान कर चल रही है कि जरूरत पड़ने पर चुनाव बाद पीडीपी और एनसी उसके साथ खड़ी हो जाएगी।

खट्टर की भी सेवा लेने की तैयारी
इस मिशन को पूरा करने के लिए बतौर संघ प्रचारक जम्मू-कश्मीर में अरसे तक काम करने वाले हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की भी सेवा लेने की तैयारी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed