अब एसएमएस के द्वारा लोगों को पार्टी से जोड़ेगी भाजपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव में मिशन 44 प्लस की तैयारी में जुटी भाजपा के आईटी सेल ने वीरवार को मोबाइल एसएमएस नंबर 9230002323 को लांच किया।
सेल के प्रदेश संयोजक जयदेव रजवाल ने पत्रकार सम्मेलन में मोबाइल एसएमएस नंबर लांच करते हुए कहा कि इससे प्रदेश के किसी भी कोने में रहने वाले लोग एसएमएस भेजकर पार्टी के साथ जुड़ सकते हैं।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से जम्मू कश्मीर प्रदेश के दूरदराज के इलाकों के लोगों तक भाजपा का संदेश पहुंचे, इसके लिए भाजपा आईटी सेल जुटा हुआ है।
एसएमएस भेजकर पार्टी से जुड़ सकते हैं लोग
इसके लिए भाजपा आईटी सेल पहले से ही फेसबुक, वाट्सएप, ट्विटर, यूट्यूब, ईमेल आदि का प्रयोग कर रही है।
इस अवसर पर भाजपा आईटी सेल प्रभारी सत शर्मा ने कहा कि मोबाइल एसएमएस नंबर लांच कर मतदाताओं को पार्टी के साथ जुड़े रहने का एक और विकल्प दे दिया है।
इस अवसर पर उपप्रधान सकीना बानो, प्रवक्ता डा. निर्मल कमल आदि मौजूद रहे।