फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BJP leaders met Governor

'सरकार गठन के लिए PDP को करनी होगी पहल'

Wed, 02 Mar 2016 11:14 PM IST
Updated Wed, 02 Mar 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
BJP leaders met Governor

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा और पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह ने बुधवार को राजभवन में राज्यपाल एनएन वोहरा से मिलकर रियासत के सियासी हालात पर चर्चा की।

विज्ञापन


इस दौरान राज्यपाल ने उनसे सरकार गठन के बाबत पूछा। सूत्रों का कहना है कि भाजपा नेताओं ने उन्हें बताया कि पीडीपी को इस दिशा में पहल करनी है।

उनकी पार्टी के मुख्यमंत्री थे, जिनका निधन हुआ। उन्हें नेता चुनना है। जब नेता का चयन हो जाएगा उसके बाद ही सरकार गठन की राह आसान होगी।

भाजपा ने जल्द ‌न‌िकाय चुनाव कराने का क‌िया आग्रह

BJP leaders met Governor

भाजपा नेताओं ने लोगों की परेशानियों तथा विभिन्न मुद्दों पर राज्यपाल का ध्यान आकृष्ट किया। नेताओं ने कहा कि पीओके रिफ्यूजियों को लंबे समय से राहत राशि का इंतजार है।

बाढ़ पीड़ितों के सामने आवास की समस्या है। इसके साथ ही बार्डर पर फायरिंग से प्रभावित लोगों के लिए शेल्टर निर्माण का मामला भी लटका पड़ा है। गांधीनगर इलाके में अतिक्रमण की भरमार हो गई है। इससे पॉश इलाके की छवि खराब हो रही है। शहर की सड़कों का बुरा हाल है।

खैर पेड़ की कटाई के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई हो। नेताओं ने राज्यपाल से जल्द निकाय तथा पंचायत चुनाव कराने का आग्रह भी किया ताकि जनता को उनके लोकतांत्रिक अधिकार प्राप्त हो सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed