{"_id":"9dc614c04d8dce00b2167d60b35c1682","slug":"bjp-leaders-meets-flood-victims-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेताओं ने बाढ़ पीड़ितों का हाल जाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेताओं ने बाढ़ पीड़ितों का हाल जाना
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 05 Oct 2014 08:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद जुगल किशोर शर्मा की अगुवाई में पार्टी नेताओं की टीम ने रविवार को अखनूर, ज्यौड़ियां और खौड़ के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावितों को अब तक मिली मदद की भी जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
सांसद ने इस अवसर पर बाढ़ प्रभावित परिवारों के प्रति सहानुभूति प्रकट करते हुए कहा कि लोगों के मकानों, फसलों, मवेशियों और सड़कों और पुलों को भारी नुकसान पहुंचा हुआ है। उन्होंने कहा कि युद्ध स्तर पर बुनियादी ढांचे को बहाल करने और लोगों के पुनर्वास की जरूरत है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए तत्काल मदद मुहैया करवाई और राज्य सरकार को बाढ़ प्रभावितों के लिए हर तरह की सहायता का भरोसा भी दिया है। इसके बावजूद राज्य सरकार और प्रशासन प्रभावित लोगों की मदद करने में नाकाम रहे हैं।
विज्ञापन
जुगल ने कहा कि जन प्रतिनिधि के तौर पर वह बाढ़ प्रभावित लोगों की आवाज उचित मंच तक पहुंचाएंगे, ताकि उन्हें जल्द मदद मिल सके। भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य शमशेर सिंह मन्हास ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा नेताओं ने जम्मू संभाग के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के अलावा कश्मीर संभाग के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा भी किया है और दोनों संभागों में राहत सामग्री भी वितरित की है।
कर्नल उत्तम सिंह ने कहा कि बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन जल्द होना चाहिए और लोगों के नुकसान के दावों की भरपाई जल्द की जानी चाहिए। इस अवसर पर भाजपा नेता फारूक खान, दलजीत सिंह, राजीव शर्मा, कुलदीप शर्मा आदि भी शामिल रहे।