{"_id":"6128b5af8ebc3e7a051b5283","slug":"bjp-leader-tarun-chugh-said-article-370-can-never-come-back-gupkar-leaders-are-speaking-language-of-pakistan-and-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरुण चुघ बोले: मुंगेरी लाल के सपने देख रहे गुपकार गठबंधन के नेता, अनुच्छेद-370 कभी वापस नहीं आ सकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तरुण चुघ बोले: मुंगेरी लाल के सपने देख रहे गुपकार गठबंधन के नेता, अनुच्छेद-370 कभी वापस नहीं आ सकता
Fri, 27 Aug 2021 03:21 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 27 Aug 2021 03:21 PM IST
सार
जम्मू में पार्टी मुख्यालय में बैठक के बाद तरुण चुघ ने गुपकार गठबंधन पर निशाना साधा। चुघ ने कहा कि गुपकार गठबंधन के नेता पाकिस्तान और चीन की भाषा बोल रहे हैं।
विज्ञापन
तरुण चुग
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने गुरुवार को पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती समेत गुपकार गठबंधन के नेताओं की राष्ट्र विरोधी भाषा की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि गुपकार गैंग दिन में मुंगेरी लाल के सपने देख रहा है। मुंगेरी लाल के सपने कभी पूरे नहीं होते। अनुच्छेद 370 अब कभी वापस नहीं आ सकता।
विज्ञापन
तालिबान की बात की जा रही है। यह भारत है। यहां पर कभी भी तालिबान या अन्य कोई बाहरी ताकत का हस्तक्षेप नहीं हो सकता। उन्होंने कांग्रेस को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकारों के बयान पर प्रदेश कांग्रेस अपनी स्थिति साफ करे। उन्होंने कहा कि जहां तक भाजपा का सवाल है तो पार्टी का स्पष्ट मत है कि पूरा जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। इसमें पाकिस्तान और चीन की तरफ से अवैध तौर पर कब्जा किया गया जम्मू-कश्मीर का हिस्सा भी शामिल है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में तालिबान के काबिज होने से भारत को कोई खतरा नहीं है। भारत मजबूत राष्ट्र है और यहां पर मोदी सरकार है। जोकि देश को सुरक्षित रखना जानती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परिसीमन आयोग की रिपोर्ट आने के बाद जम्मू कश्मीर में जल्द विधानसभा चुनाव करवाने का वादा किया हुआ है। चुघ ने पार्टी नेताओं से कहा कि वह विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी जारी रखें।
विज्ञापन
पूर्व महानिरीक्षक सुधीर डोगरा, कर्नल गुरबख्श सिंह भाजपा में शामिल
भाजपा पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना व अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में सीआरपीएफ के पूर्व महानिरीक्षक सुधीर सिंह डोगरा, कर्नल रिटायर्ड गुरबख्श सिंह और आरती गिल भाजपा में शामिल हो गईं। चुघ ने भाजपा में शामिल होने वालों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सक्षम नेतृत्व जम्मू-कश्मीर आतंकवाद को मात देकर पर्यटन केंद्र के तौर पर विकसित हो रहा है।