{"_id":"c14a9b56ce67a1cec3032616d962557d","slug":"bjp-leader-salahuddin-arrived-in-most-wanted-terrorists-village-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोस्ट वांटेड आतंकी के गांव पहुंचे भाजपा नेता सलाहुद्दीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोस्ट वांटेड आतंकी के गांव पहुंचे भाजपा नेता सलाहुद्दीन
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 02 Oct 2014 10:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर भाजपा इकाई बड़गाम जिले स्थित मोस्ट वांटेड आतंकी सैयद सलाहुद्दीन के पैतृक गांव सोईबुग पहुंची। नेताओं ने लोगों की स्थिति का जायजा लिया और साथ ही पूरी सहायता देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर की भाजपा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद जुगल किशोर, पार्टी प्रवक्ता फारूक खान, मनीष शर्मा सहित घाटी की भाजपा इकाई के कई नेता पिछले दो दिनों से बाढ़ ग्रस्त इलाकों का जायजा लेने के लिए यहां मौजूद हैं।
विज्ञापन
बुधवार को इन नेताओं ने कश्मीर घाटी के बड़गाम जिले के कई बाढ़ ग्रस्त इलाकों का जायजा लिया और लोगों की मुश्किलें सुनीं।
इस दौरे के दौरान यह दल पाकिस्तान में बैठे हिजबुल मुजाहिदीन के सरगना सैयद सलाहुद्दीन के पैतृक गांव सोईबुग भी गया, जहां दल ने लोगों से बातचीत की। लोगों ने यह शिकायत की कि उनके गांव को सरकार द्वारा ब्लैकलिस्ट किया गया है, क्योंकि सलाहुद्दीन इसी गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन
उन्होंने सरकार पर यह भी आरोप लगाया कि अभी तक कोई भी सरकारी अधिकारी या राजनेता उनकी सुध लेने नहीं पहुंचा है, जिससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि उनके साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।
भाजपा के प्रवक्ता फारूक खान ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के नेता बाढ़ पीड़ित इलाकों में बिना किसी डर के लोगों से मिल रहे हैं, लेकिन अगर राज्य के राजनेताओं की बात करें तो उन्हें हर जगह लोगों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है।