फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BJP leader's body found hanging from tree in Hiranagar, mandal president accused of murder

Jammu Kashmir: भाजपा नेता का शव पेड़ से लटका मिला, मंडल अध्यक्ष पर हत्या करने का आरोप

Wed, 24 Aug 2022 12:40 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 24 Aug 2022 12:40 AM IST
सार

भाजपा नेता सोमनाथ शर्मा का लहूलुहान शव सुनसान इलाके में एक पेड़ से लटका मिला। शव घर पहुंचते ही परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने भाजपा के मंडल अध्यक्ष राजेंद्र बक्शी पर सोमराज की हत्या करने का आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी की मांग की। 

विज्ञापन
BJP leader's body found hanging from tree in Hiranagar, mandal president accused of murder
घटना के बाद बदहवास मां और बेटी - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा नेता सोमनाथ शर्मा का लहूलुहान शव संदिग्ध परिस्थितियों में मंगलवार सुबह कस्बे के नजदीक सुनसान इलाके में एक पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने पार्टी के मंडल अध्यक्ष राजेंद्र बक्शी पर हत्या करने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज किए जाने की मांग की। पुलिस ने मंडल अध्यक्ष के विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


कस्बे का युवक ने शव को पेड़ से लटका हुआ देखा। इस बाद पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से उतारा और उप जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों के तीन सदस्यों के बोर्ड की निगरानी में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


शव घर पहुंचते ही परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने भाजपा के मंडल अध्यक्ष राजेंद्र बक्शी पर सोमराज की हत्या करने काआरोप लगाते हुए गिरफ्तारी की मांग की। बेटी भावना भारती ने कहा रविवार से उनके पिता लापता थे। उसी दिन मंडल अध्यक्ष राजेंद्र बक्शी ने उनके घर आकर पिता को मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद पिता घर नहीं लौटे। उनका शव एक पेड़ से लटका हुआ मिला। कपड़े खून से सने हुए थे जिससे साफ होता है कि उनकी हत्या की गई है। धमकाने वालों ने ही उनकी हत्या कर दी है। इस मौके पर मौजूद भाजपा नेताओं और पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजन सोमराज के अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए।


शाम ढलने से पहले अंतिम संस्कार कर दिया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ा। एसएचओ सुनील शर्मा ने बताया कि राजेंद्र बक्शी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed