फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BJP leader Devendra Rana said that there was neglect in National Conference when it came to interest of Jammu

देवेंद्र राणा ने कहा: जम्मू के हित की बात करने पर होती थी उपेक्षा, अब बुलंद करेंगे लोगों की आवाज

Mon, 18 Oct 2021 10:00 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 18 Oct 2021 10:00 AM IST
सार

देवेंद्र सिंह राणा ने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस में रहते हुए जम्मू की जनता के हित की बात करने पर उनकी उपेक्षा होती थी। फारूक अब्दुल्ला व उमर अब्दुल्ला का सम्मान करते रहेंगे, क्योंकि उनके साथ दो दशक से भी अधिक समय तक काम किया है।

विज्ञापन
BJP leader Devendra Rana said that there was neglect in National Conference when it came to interest of Jammu
पार्टी नेताओं के साथ देवेंद्र सिंह राणा और सुरजीत सिंह सलाथिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार पार्टी मुख्यालय पहुंचे देवेंद्र सिंह राणा और सुरजीत सिंह सलाथिया का रविवार को पार्टी नेताओं ने भारत माता की जय और नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारों के साथ जोरदार स्वागत किया। राणा ने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस में रहते हुए जम्मू की जनता के हित की बात करने पर उनकी उपेक्षा होती थी। लेकिन अब सही जगह पहुंचे हैं और अपने लोगों की आवाज को मजबूती से बुलंद करेंगे। उन्होंने सबका आभार प्रकट करते हुए कहा कि समर्पित व निस्वार्थ भाव से कार्य करने वाले नेताओं व कार्यकर्ताओं की बदौलत भाजपा पूरे देश में मजबूत आधार बना चुकी है। प्रधानमंत्री मोदी के मजबूत नेतृत्व में पूरे विश्व में देश का गौरव बढ़ रहा है।

विज्ञापन


इस मौके पर सलाथिया ने कहा कि वह भाजपा में समर्पित कार्यकर्ता की तरह काम करेंगे। पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों को जनता के बीच लेकर जाएंगे, ताकि पार्टी का आधार मजबूत हो सके। भाजपा के सह प्रभारी आशीष सूद ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जोकि जन आकांक्षाओं को पूरा करने का काम समर्पित भाव से करती है। सांसद जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास में भाजपा यकीन रखती है।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें-  जम्मू-कश्मीर में खौफ: पुलिस-सेना कैंप में नहीं लाए जाएंगे दूसरे राज्यों के लोग, आईजी ने एडवाइजरी को बताया फर्जी    

विज्ञापन
विज्ञापन

फारूक उमर का करते रहेंगे सम्मान- देवेंद्र सिंह राणा

देवेंद्र सिंह राणा ने कहा की वह फारूक अब्दुल्ला व उमर अब्दुल्ला का सम्मान करते रहेंगे, क्योंकि उनके साथ दो दशक से भी अधिक समय तक काम किया है। राणा ने भाजपा कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि मेहनत के बल पर कार्यकर्ता बड़ी से बड़ी दीवार गिरा देते हैं।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर : पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का नया चैप्टर है टारगेट किलिंग, प्रवासी मजदूरों में दहशत    

रैना का कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस पर प्रहार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि दोनों अनुभवी राजनेताओं के पार्टी में शामिल होने से भाजपा परिवार खुश है। एक विधान, एक निशान और एक प्रधान के लिए भाजपा ने लंबा संघर्ष किया, अंत में विजय पाई है। महाराजा हरि सिंह, पंडित प्रेमनाथ डोगरा व अन्य के योगदान को याद करते हुए रैना ने कहा कि कांग्रेस ने पंडित नेहरू और नेशनल कांफ्रेंस के शेख मोहम्मद अब्दुल्ला के साथ मिलकर महाराजा हरि सिंह को नुकसान पहुंचाया। भाजपा ने अनुच्छेद 370 और 35a को जम्मू-कश्मीर से हटाकर लोगों को न्याय दिया।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed