फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BJP Leader Basant Raj Demand Automatic Weapons gave to VDG

वीडीजी को आधुनिक हथियार उपलब्ध करवाए जाएं : बसंत राज

विज्ञापन
BJP Leader Basant Raj Demand Automatic Weapons gave to VDG
भाजपा के पार्टी मुख्यालय जम्मू में बुधवार को पत्रकारों से रूबरू होते भाजपा वीडीजी सेल के संयोजक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू-कश्मीर यूटी, भाजपा वीडीजी सेल के संयोजक बसंत राज ठाकुर ने उधमपुर जिले के बसंतगढ़ इलाके में ग्राम रक्षा गार्ड (वीडीजी) के सदस्य मोहम्मद शरीफ की हत्या के लिए जिम्मेदार आतंकियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग की है। मातृ भूमि की सुरक्षा के लिए अपनी जान न्योछावर करने वाले वीडीजी सदस्यों की मांगों को पूरा किया जाना चाहिए। इसमें उन्हें आधुनिक हथियारों से लैस करना, संबंधित क्षेत्रों से अन्य स्थानों पर ड्यूटी न लगाना प्रमुख है।

पार्टी मुख्यालय जम्मू में बुधवार को पत्रकारों से रूबरू होते हुए ठाकुर ने कहा कि वीडीजी की वास्तविक मांगों पर तुरंत विचार करने की जरूरत है। वीडीजी सदस्यों को उनके गांवों से दूसरे क्षेत्रों में तैनात किया जा रहा है, जो इन निकायों के संविधान की भावना के खिलाफ है। वीडीजी पुरानी 303 राइफलों से अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं, जबकि आतंकियों के पास आधुनिक हथियार हैं। सरकार को वीडीजी सदस्यों को उनके गांवों से बाहर तैनात करने की व्यवस्था को बंद करना चाहिए। इसके साथ उन्हें जम्मू-कश्मीर पुलिस की तरह आधुनिक राइफलों से लैस किया जाए। वीडीजी सदस्यों को पुलिस कांस्टेबल के बराबर राहत दी जानी चाहिए। उनका मानदेय बढ़ाकर दस हजार करने और उन्हें नियमित मानदेय देने की व्यवस्था की जाए। सेवानिवृत्त सदस्यों की राइफल उनके परिवार के सदस्यों को दी जाए। पुराने सदस्यों की सेवानिवृत्ति पर वीडीजी सदस्यों की भर्ती से संबंधित फाइलें जिला पुलिस मुख्यालय के कार्यालय में पड़ी हैं और उन्हें बिना किसी देरी के मंजूरी दी जानी चाहिए। इस दौरान वीडीजी सेल के पदाधिकारी रमेश कटोच, नरेंद्र कोतवाल, राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

====
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed